मैहर जिला के विकास मुद्दों को लेकर सांसद गणेश सिंह प्रशासनिक अधिकारियों सर्किट हाउस में लिए बैठक पढ़ें पूरी खबर

*मैहर सर्किट हाउस में विकास मुद्दों पर मंथन, नई बस स्टैंड और सड़क निर्माण पर हुई अहम चर्चा*

मैहर। सर्किट हाउस में सांसद गणेश सिंह ने प्रशासनिक अधिकारियों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर मैहर क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की। बैठक में शहर के विकास से जुड़े अहम मुद्दों, विशेषकर नई बस स्टैंड के निर्माण के लिए भूमि और सड़क निर्माण कार्यों में आ रही बाधाओं पर गंभीर मंथन किया गया।
बैठक में मैहर कलेक्टर विदिशा मुखर्जी, पुलिस अधीक्षक आशुतोष सिंह, एसडीएम दिव्या पटेल सहित अन्य अधिकारियों ने अपने-अपने विभागों से संबंधित जानकारी प्रस्तुत की। वहीं जनप्रतिनिधियों ने जमीनी स्तर की समस्याओं को सामने रखते हुए समाधान की मांग की।
इस दौरान जिला अध्यक्ष कमलेश सुहाने, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती गीता संतोष सोनी, सांसद प्रतिनिधि संतोष सोनी, रामखेलावन कोल, जयंती महेश तिवारी, अशोक चौबे, महेश दरयानी, संजय राय, सत्यभान पटेल, महेश तिवारी सहित भाजपा कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।
सांसद गणेश सिंह ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जनसमस्याओं का त्वरित निराकरण सुनिश्चित किया जाए तथा विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। नई बस स्टैंड और सड़क निर्माण कार्यों को शीघ्र गति देने पर भी विशेष जोर दिया गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form