सतना जिला के सभापुर थाना प्रभारी के द्वारा चोरी का किया खुलासा पढ़े पूरी खबर

*हरदुआ चोरी कांड का खुलासा :- रात 2 बजे घर में घुसकर दिया था वारदात को अंजाम,आरोपी गिरफ्तार, समान सहित नगदी जप्त*
*सतना -* जिले के थाना सभापुर क्षेत्र के ग्राम हरदुआ में बीते 21-22 अप्रैल की दरम्यानी रात हुई चोरी की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने आरोपी कृष्ण कुमार कुशवाहा उर्फ लाली (24 वर्ष) निवासी हरदुआ के कब्जे से चोरी किए गए सामान सहित नगदी भी जप्त की है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार फरियादी रविशंकर प्रसादी (62 वर्ष) निवासी हरदुआ ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि रात करीब 2 बजे जब वह घर में सो रहे थे, तभी कुत्तों के भौंकने की आवाज सुनकर बाहर निकले। बाहर आने पर देखा कि उनके बाड़े के अंदर गांव का ही कृष्ण कुमार कुशवाहा उर्फ लाली बोलेरो वाहन का गेट खोलकर खड़ा था। जैसे ही उसने फरियादी को देखा, वह वाहन में रखा सामान लेकर मौके से भाग गया। जांच में पाया गया कि बाड़े के गेट का ताला टूटा हुआ था और बोलेरो से म्यूजिक सिस्टम, जैक-पाना व करीब 2000 रुपये नगदी गायब थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक हंसराज सिंह के निर्देशन एवं चित्रकूट SDOP राजेश बंजारे के मार्गदर्शन में सब इंस्पेक्टर अशोक गर्ग ने सहयोगी पुलिस कर्मी आरक्षक शुभम सिंह,अमोद शर्मा और सैनिक अंकित शुक्ला के साथ जांच शुरू की और मुखबिर सूचना के आधार पर आरोपी कृष्ण कुमार कुशवाहा उर्फ लाली (24 वर्ष) निवासी हरदुआ को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने चोरी करना स्वीकार किया, जिसके बाद उसके कब्जे से लोहे का जैक, रिंच पाना, म्यूजिक सिस्टम, परफ्यूम की डिब्बी, प्लास्टिक की शंकर जी की मूर्ति एवं 1500 रुपये नगद बरामद किए गए। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में प्रकरण पंजीबद्ध कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। इस कार्रवाई से क्षेत्र में पुलिस की सक्रियता एक बार फिर सामने आई है।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form