मध्य प्रदेश के रीवा संभाग में आईजी के निर्देशन अनुसार शराब माफिया एवं नशा मुक्ति को लेकर विशेष अभियान चलाया गया है पढ़े पूरी खबर

*आईजी रीवा का अवैध शराब के विरुद्ध विशेष अभियान*
            रीवा जोन के पुलिस महानिरीक्षक गौरव राजपूत के मार्गदर्शन,डीआईजी रीवा रेंज हेमंत सिंह चौहान के पर्यवेक्षण में रीवा जोन के जिलों के पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र सिंह चौहान पुलिस अधीक्षक रीवा,हंसराज सिंह पुलिस अधीक्षक सतना,संतोष कोरी पुलिस अधीक्षक सीधी,मनीष खत्री पुलिस अधीक्षक सिंगरौली,दिलीप सोनी पुलिस अधीक्षक मऊगंज,अवधेश प्रताप सिंह पुलिस अधीक्षक मैहर के द्वारा दिनांक 28/03/26 को नशे के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया गया। आईजी गौरव राजपूत के निर्देश पर जोन के सभी थानों में अवैध शराब के विरुद्ध विशेष अभियान चलाते हुए कुल 504 प्रकरणों में 504 व्यक्तियों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए 998.32 लीटर देशी शराब,148.6 लीटर विदेशी शराब व 1093 लीटर कच्ची हाथभट्टी शराब कुल कीमत 718077 की जप्त की गई। विदित हो कि आईजी रीवा नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध लगातार पूरे विंध्य क्षेत्र में माफियाओं की कमर तोड़ने के लिए संकल्पित है। जिसकी परिणीति समय समय पर विंध्य की जनता के सामने आती रही है और क्षेत्र की जन मानस ने भी आईजी रीवा के द्वारा नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान की समय समय पर मुखर होकर सराहना भी की है। आईजी गौरव राजपूत ने कहा कि नशे के विरुद्ध ये अभियान लगातार जारी रहेगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form