मैहर जिला में रीवा आईजी के मार्गदर्शन पर मैहर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन पर मैहर पुलिस की बड़ी कार्यवाही भारी मात्रा में जप्त की गई शराब पढ़े पूरी खबर

*अवैध शराब के जखीरे के साथ शराब तस्कर गिरफ्तार, धारा 34(2) आवकारी एक्ट के तहत की गई कार्यवाही*
*वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में मैहर पुलिस द्वारा अवैध नशे को रोकने के लिए लगातार नशे के अपराध में लिप्त अपराधियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जा रही है*

*पुलिस महानिरीक्षक रीवा जोन रीवा श्री गौरव राजपूत, पुलिस अधीक्षक मैहर श्री अवधेश प्रताप सिंह के कुशल निर्देशन  एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डां. चंचल नागर व नगर पुलिस अधीक्षक महेन्द्र सिंह चौहान के मार्गदर्शन में कोतवाली इंचार्ज थाना प्रभारी उनि वंदना गर्ग एवं उनकी टीम ने पकड़ी भारी मात्रा में भण्डारण की गई अवैध शराब* 
विवरण- दिनांक 29.03.2026 को जरिये मुखबिर के पुलिस को सूचना मिली कि चंडीगंज कटरा मोहल्ले का रिंकू वर्मन अपने घर के अंदर अवैध शराब का जखीरा बिक्री की नीयत से भंडारण किया है जिसकी सूचना पर मैहर कोतवाली पुलिस स्टाफ द्वारा मौके पर पहुंचकर मुखबिर सूचना की तस्दीक करते हुये रेड कार्यवाही की गई तो रिंकू वर्मन के घर के अंदर वाले कमरे से कागज के 35 कार्टूनों मे 1010 पाव, 165 बोतल, 48 हाफ क्वार्टर मैकडावल, 8PM, गोवा, बैगपाइपर, आफीसर च्वाइस, मैजिक मूमेंट, वोडका एवं रम अलग अलग ब्रांड की देशी अंग्रेजी शराब कुल शराब 323 वल्क लीटर एवं 12 कार्टून मे 188 बोतल किंगफिसर, बटवाइजर, अल्ट्रा, लेमाउंट कंपनी की कुल 148 लीटर वियर जव्त कर आरोपी को धारा 34(2) आवकारी एक्ट के तहत गिरफ्तार किया जाकर प्रकरण कायम किया गया है । आरोपी के पास से प्राप्त अवैध शराब की प्राप्ति स्त्रोतों के संबंध मे विस्तृत जांच की जा रही है । 

*नाम पता आरोपीः*- रिंकू वर्मन पिता गोविन्द प्रसाद वर्मन उम्र 34 वर्ष निवासी चंडीगंज कटरा मोहल्ला थाना मैहर जिला मैहर

*जप्त अवैध शराबः*- 35 कागज के कार्टून मे कुल 323 वल्क लीटर मैकडावल, 8PM, गोवा, बैगपाइपर, आफीसर च्वाइस, मैजिक मूमेंट, वोडका एवं रम अलग अलग ब्रांड की देशी अंग्रेजी शराब एवं 12 कार्टून मे किंगफिसर, बटवाइजर, अल्ट्रा, लेमाउंट कंपनी की कुल 148 लीटर वियर कुल कीमती करीबन 04 लाख 50 हजार रुपये

*पूर्व से तस्करी मे लिप्त है आरोपीः*- इसके पूर्व भी आरोपी रिंकू वर्मन के विरुद्ध करीबन दर्जन भर अवैध शराब, अवैध जुंआ एवं रंगदारी वसूलने के प्रकरण पंजीबद्ध है ।    

*सराहनीय भूमिकाः*- इंचार्ज थाना प्रभारी उनि वंदना गर्ग, उनि बी पी वर्मा, प्रआर. रवीन्द्र दोहरे, उपेन्द्र तिवारी, विनोद सिंह, जय बागरी, अरविन्द सेन, आर. रंजन कुमार, पवन कुमार, सतीष राय, सोमेश सिंह की रही है ।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form