सीधी जिला के नवगत कलेक्टर प्रभार लेते ही जिला अस्पताल का किया निरीक्षण डॉक्टर को समझाइए देते हुए मरीजों से भी की मुलाकात पढ़े पूरी खबर

✨ नवागत कलेक्टर का दिखा सख्त एक्शन — जनता को जगी नई उम्मीद ✨
जिला चिकित्सालय में आज नव नियुक्त कलेक्टर विकास मिश्रा  का सघन निरीक्षण देखने को मिला, जिसमें उनकी कार्यशैली और सख्ती साफ नजर आई। 🚨
उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषियों पर सख्त कार्रवाई तय है।
🔹 अस्पताल में स्वच्छता व्यवस्था
🔹 डॉक्टरों की समय पर उपस्थिति
🔹 मरीजों को गुणवत्तापूर्ण उपचार
🔹 आयुष्मान योजना के तहत निःशुल्क सेवाएं
🔹 मरीजों को दिए जाने वाले भोजन की गुणवत्ता
इन सभी व्यवस्थाओं को लेकर कलेक्टर ने विशेष रूप से सख्त निर्देश दिए।
सबसे खास बात यह रही कि कलेक्टर ने स्वयं मरीजों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और मौके पर ही अधिकारियों को तुरंत सुधार करने के निर्देश दिए।
इस दौरान तहसीलदार गोपद बनास श्री राकेश शुक्ला, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. बविता खरे एवं सिविल सर्जन डॉ. एस.बी. खरे भी उपस्थित रहे।
👉 नवागत कलेक्टर के इस एक्शन से आम जनता में नई उम्मीद जगी है कि अब व्यवस्थाओं में तेजी से सुधार होगा और स्वास्थ्य सेवाएं और बेहतर बनेंगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form