*गरीब एवं जरूरतमंदों को शासन की योजनाओं का लाभ मिल रहा है -राज्यपाल*
*राज्यपाल एकलब्य आदर्श आवासीय विद्यालय हितग्राही संवाद कार्यक्रम में हुए शामिल*
सतना 11 अक्टूबर 2025/मध्यप्रदेश के राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल शनिवार को मैहर के एकलब्य आदर्श आवासीय विद्यालय में आयोजित हितग्राही संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए। राज्यपाल ने संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि शासन के सहयोग से महिलायें हर क्षेत्र में आगे आ रही है। उन्होंने कहा कि गरीब एवं जरूरतमंदों को शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ मिल रहा है। शासन की बेटी बचाओं, बेटी पढाओं, लाडली लक्ष्मी योजना तथा महिला सशक्तिकरण योजनान्तर्गत महिलाएं सेल्फ-हेल्प गु्रप के द्वारा विभिन्न व्यवसायों के माध्यम से कमाई कर अपना जीवन स्तर सुधार रहीं है तथा पुरूषों से कंधे से कंधा मिलाकर चल रही है और परिवार संचालन में सहयोग कर रहीं है।
राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने कहा कि सरकार द्वारा पी.एम. जनमन योजनान्तर्गत 24 हजार करोड रूपये की योजना बनाई है, जिसमें 9 विभाग कार्य कर रहे हैं। मध्यप्रदेश में पीएम जनमन योजना के तहत 13 लाख 4 हजार हितग्राहियों को लाभ मिल रहा है। प्रदेश के गरीब एवं पिछडी जाति के बैगा, पहारिया, सहारिया और गौड जनजाति के विद्यार्थियों के लिए एकलब्य विद्यालय में 12वीं तक की पढाई की व्यवस्था की गई है। इन विद्यालयों में रहने एवं पढने की व्यवस्था है। धरती आबा ग्राम उत्कर्ष योजना, पीएम जनमन योजना जनजाति वर्ग के लिए है। प्रदेश की कुल जनसंख्या में करीब 21 प्रतिशत जनजाति वर्ग के हैं। इनके लिए 80 हजार करोड रूपये की योजना बनाई गई है, जिसमें 18 विभाग कार्य कर रहे हैं। जनजाति के छात्र-छात्राओं के लिए प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है। राज्यपाल ने कहा कि सरकार गरीबों के प्रति संवेदनशील है। आयुष्मान कार्ड के माध्यम से 5 लाख रूपये तक का इलाज किया जाता है। प्रदेश के हर घर में शासन की कोई ना कोई योजना लागू है, जिसके तहत पात्र व्यक्तियों को योजनाओं का लाभ मिल रहा है। पीएम की मन की बात कार्यक्रम स्कूलों में भी शुरू किया गया है। राज्यपाल श्री पटेल ने कहा कि सिकल सेल के तहत कार्ड बनाए जा रहे है तथा मुफ्त जांच, एवं दवाई का वितरण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यदि पुरूष एवं महिला दोनों में सिकल सेल के लक्षण पाए जाते हैं तो वह महिला- पुरूष शादी नहीं करें।
प्रदेश की पंचायत एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री तथा मैहर जिले की प्रभारी मंत्री श्रीमती राधा सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया तथा मैहर जिले की स्थापना एवं क्षेत्रफल, तहसीलों आदि की जानकारी दी। इसी प्रकार प्रदेश की नगरीय विकास एवं आवास राज्यमंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी ने कहा कि गरीब परिवारों के जीवन स्तर में सुधार आया है। सरकार द्वारा पक्के मकान, गैस कनेक्शन, शौचालय आदि की सुविधा दी गई है। स्वसहायता समूहों के माध्यम से महिलाओं के जीवन स्तर में सुधार आया है। महिलाएें घर-परिवार का संचालन कर रही है। महिलाएं अब आर्थिक रूप से मजबूत है। इसी प्रकार अनुसूचित जाति, जनजाति वर्ग के लोंगों में जागरूकता आई है। सरकार द्वारा अभियान चलाकर मूलभूत सुविधाओं से जोडा गया है। विभिन्न योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है।
हितग्राही संवाद कार्यक्रम में राज्यपाल ने मंगल बैगा, लता सरणागत एव विजयनाराण से संवाद किया। इनके द्वारा जनमन योजना, सीकल सेल योजना की जानकारी दी। महामहिम राज्यपाल द्वारा हितग्राहियों आयुष्मान कार्ड, सिकल सेल डिजिटल कार्ड, केबी 4 बास्केट, लाडली लक्ष्मी योजना, जाति प्रमाण पत्र, वृद्वावस्था पेंशन, पशुपालन क्रेडिट कार्ड तथा स्वसहायता समूहों को ऋण वितरण किया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ में राज्यपाल ने विभिन्न विभागों किसान कल्याण, उद्यानिकी, जनजाति कार्य विभाग, म0प्र0 डे राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन महिला एवं बाल विकास, आयुष, स्वास्थ विभाग, स्व सहायता समूहों द्वारा आयोजित प्रदर्शनी का अवलोकन किया। कार्यक्रम का समापन राष्टगान से हुआ। इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी, डा0 राजेन्द्र कुमार सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष रामखेलावन कोल, नगर पालिका अध्यक्ष गीता संतोष सोनी, जिलाध्यक्ष कमलेश सुहाने, अमरपाटन जनपद अध्यक्ष माया पाण्डेय, कलेक्टर रानी वाटड, पुलिस अधीक्षक अवधेश प्रताप सिंह, अपर कलेक्टर संजना जैन, सीईओ शैलेन्द्र सिंह, एसडीएम मैहर दिव्या पटेल, अपरपाटन डा0 आरती सिंह सहित जनप्रतिधि गणमान्य नागरिक एवं विद्यालयीन छात्र-छात्रायें उपस्थित रहीं।
-----------1
*पीएम धन-धान्य कृषि योजना और दलहन आत्मनिर्भरता मिशन का शुभारम्भ*
*प्रधानमंत्री द्वारा 2100 से अधिक कृषि परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास कार्यक्रम का*
*कृषि विज्ञान केन्द्र मझगवॉ ने कृषकों के लिए किया प्रसारण*
*प्राकृतिक खेती को अपनाकर स्वयं और परिवार, समाज को स्वस्थ बनायें-प्रतिमा बागरी*
सतना 11 अक्टूबर 2025/प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा 2100 से अधिक कृषि परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास कार्यक्रम 11 अक्टूबर 2025 को सम्पन्न हुआ। जिसमें प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा किसान भाई-बहनों को 42000 करोड़ रूपये से अधिक की कृषि परियोजनाओं का उपहार पीएम धन-धान्य कृषि योजना और दलहन आत्मनिर्भरता मिशन का शुभारम्भ एवं कृषि अवसंरचना कोष, पशुपालन, मत्स्य पालन और खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र की 2100 से अधिक परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास कार्यक्रम 11 अक्टूबर 2025 को राष्ट्रीय कृषि विज्ञान परिसर, पूसा, नई दिल्ली से किया गया। इस कार्यक्रम को आभाषी माध्यम से दीनदयाल शोध संस्थान कृषि विज्ञान केन्द्र मझगवां सतना में प्रातः 11 बजे से कृषकों के लिए प्रसारित किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता सांसद सतना श्री गणेश सिंह, मुख्य अतिथि नगरीय विकास एवं आवास राज्यमंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी उपस्थित रही। विशिष्ट अतिथि के रूप में विधायक चित्रकूट सुरेन्द्र सिंह गहरवार जिला पंचायत उपाध्यक्ष सतना सुष्मिता सिंह परिहार, जिला पंचायत सदस्य सतना संजय सिंह कछवाह, अध्यक्ष जनपद पंचायत मझगवां रेणुका जायसवाल, वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ. नवीन कुमार शर्मा दीनदयाल शोध संस्थान कृषि विज्ञान केन्द्र मझगवॉ प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम के शुभारम्भ में सभी अतिथियों ने भारत माता और राष्ट्रऋषि नानाजी देशमुख के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
कार्यक्रम में नगरीय विकास एवं आवास राज्यमंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी ने कृषको संबोधित करते हुए कहा कि केन्द्र एवं राज्य सरकार किसानों को आर्थिक मजबूत करने के लिए कई योजनाओं पर निरंतर कार्य कर रही है एवं सशक्त किसान, समृद्ध भारत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहे है। साथ ही सभी किसान एवं बहनों से अनुरोध है की प्राकृतिक खेती को अपनाएं स्वयं स्वस्थ रहें और परिवार एवं समाज को स्वस्थ बनायें। सतना सांसद श्री गणेश सिंह ने कृषकों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार किसानों के निरंतर विकास के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में किसानों के कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से सीधे कृषकों को लाभ पहुचाया जा रहा है साथ ही जैविक एवं प्राकृतिक खेती को अपनाएं। विधायक चित्रकूट सुरेन्द्र सिंह गहरवार ने कहा कि किसान वही फसल बोये जो बाजार में मांग हो, कम लागत वाली तकनीक का प्रयोग करना चाहिए। कार्यक्रम में 528 कृषक एवं कृषक महिलाओं की सहभागिता रही साथ ही समसामयिक पर कृषक परिचर्चा संपन्न हुई। वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ. नवीन कुमार शर्मा ने कार्यक्रम की रूपरेखा के बारे में जानकारी दी। तदुपरांत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा किसान भाईयों के संबोधन का सजीव प्रसारण कृषि विज्ञान केंद्र मझगवां में किया गया।
-----------2
*दीनदयाल शोध संस्थान में स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के दो दिवसीय प्रशिक्षण का*
*आयुष मंत्री इंदर सिंह परमार ने किया शुभारम्भ*
*आयुर्वेद के माध्यम से आजीवन स्वास्थ्य के लिए आरोग्यधाम द्वारा*
*स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को किया जा रहा प्रशिक्षित*
सतना 11 अक्टूबर 2025/ मध्यप्रदेश विज्ञान प्रौद्योगिकी परिषद भोपाल एवं डीआरआई के संयुक्त तत्वावधान में दो दिवसीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता प्रशिक्षण का आयोजन लोहिया सभागार उद्यमिता विद्यापीठ दीनदयाल परिसर में आयोजित किया गया। जिसका शुभारम्भ शनिवार को मध्यप्रदेश के उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष मंत्री श्री इंदर सिंह परमार, कुलगुरु महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय प्रो. भरत मिश्रा ने राष्ट्र ऋषि नानाजी की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन व माल्यार्पण के साथ किया।
उद्घाटन सत्र में अपने आतिथ्य उद्बोधन में मंत्री इंदर सिंह परमार ने कहा कि भारतीय ज्ञान एवं विज्ञान तथा परम्पराएँ विश्व में सर्वश्रेष्ठ हैं। आवश्यकता इस बात की है कि हम परम्परागत ज्ञान का संरक्षण व संवर्धन करने के साथ-साथ उसे लिपिबद्ध करें, जिससे वह जनमानस के लिए उपयोगी सिद्ध हो सके, यह कार्य उनका विभाग कर रहा है। आयुर्वेद के माध्यम से हम स्वास्थ के क्षेत्र में बेहतर, सस्ता, कारगर एवं स्थाई समाधान कर सकते हैं। स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के माध्यम से स्थानीय स्तर पर यह कार्य बेहतर हो सकता है जिसका सफल प्रयोग दीनदयाल शोध संस्थान कर रहा है यह अनुकरणीय है। मंत्री परमार ने कहा कि स्वस्थ भारत का सपना मध्यप्रदेश की धरती से वर्तमान सरकार पूर्ण करने की दिशा में सकारात्मक प्रयास कर रही है और इसके अपेक्षित परिणाम भी प्राप्त हो रहे हैं। इस दो दिवसीय प्रशिक्षण में स्वास्थ्य कार्यकर्ता को हरी ताजी औषधियों की जानकारी, उनकी पहचान, उनकी मात्रा और उनकी सेवन विधि की जानकारी, उपचार विधि, स्वच्छता, नशा मुक्ति, दंत रोग, पथ्य-अपथ्य एवं आहार तथा संक्रामक बीमारियों से बचाव आदि कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा एवं प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
-----------3
*कलेक्टर एवं एसपी ने चित्रकूट मेला स्थल का किया निरीक्षण*
सतना 11 अक्टूबर 2025/कलेक्टर सतना डॉ. सतीश कुमार एस और पुलिस अधीक्षक हंसराज सिंह ने शनिवार को चित्रकूट पहुंच कर दीपावली मेला तैयारी, व्यवस्था तथा मेला स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।
++++++4