*एसडीओपी अमरपाटन पर सीएम हेल्पलाइन बंद कराने के लिए धमकाने का आरोप, डीजीपी से अनुशासनात्मक कार्यवाही की मांग*
*मैहर/जबलपुर।* अमरपाटन एसडीओपी श्रीमती ख्याति मिश्रा के खिलाफ एक अधिवक्ता ने पुलिस महानिदेशक भोपाल को शिकायत सौंपी है।
सामाजिक कार्यकर्ता एवं म.प्र. उच्च न्यायालय जबलपुर के अधिवक्ता रामकुमार सोनी ने दिनांक 06.10.2026 को सौंपी शिकायत में आरोप लगाया है कि उनके द्वारा मुख्यमंत्री कार्यालय में दो सी.एम. हेल्पलाइन शिकायतें क्रमांक 36864750 व 36544937 दर्ज कराई गई थीं।
आवेदक का आरोप है कि उक्त शिकायतों को बंद कराने के लिए एसडीओपी अमरपाटन अपने थाना प्रभारी व पुलिसकर्मियों के माध्यम से लगातार धमकी दे रही हैं और मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रही हैं।
शिकायत में कहा गया है कि यदि इन गंभीर शिकायतों की जांच हो जाती है तो संबंधित अधिकारी पर कार्रवाई हो सकती है, इसलिए हर हथकंडे अपनाकर शिकायतें बंद कराने का दबाव बनाया जा रहा है।
अधिवक्ता सोनी ने डीजीपी से मांग की है कि मामले में एसडीओपी अमरपाटन के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाए और दोनों सीएम हेल्पलाइन शिकायतों की जांच गृह विभाग से तत्काल कराई जाए।