मैहर जिला के रामनगर संदीपनी ने उच्च माध्य विद्या में निशुल्क नेत्र एवं स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया पढ़े पूरी खबर

*सेवा मेरा योगदान अंतर्गत जन अभियान परिषद के सहयोग से निःशुल्क नेत्र एवं स्वास्थ्य शिविर का आयोजन*
*रामनगर, मैहर।* माननीय मुख्यमंत्री जी की मंशानुसार कलेक्टर श्रीमती बिदिशा मुखर्जी के निर्देशन में म.प्र. जन अभियान परिषद की सक्रिय सहभागिता द्वारा सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आज मंगलवार को संदीपनी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रामनगर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य एवं नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया।
'सेवा मेरा योगदान' कार्यक्रम के तहत आयोजित इस शिविर में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने छात्र-छात्राओं एवं ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच की। शिविर में नेत्र परीक्षण, शुगर, रक्तचाप सहित सामान्य स्वास्थ्य जांच कर विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा परामर्श दिया गया। इस दौरान जरूरतमंद लोगों को निःशुल्क दवाई एवन चश्मे वितरित किए गए, वहीं गंभीर रोग से पीड़ित मरीजों को निःशुल्क ऑपरेशन व उपचार के लिए चिन्हित कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से जोड़ा गया।
स्वास्थ्य शिविर का आयोजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामनगर के बीएमओ डॉ. आलोक अवधिया के कुशल मार्गदर्शन में संपन्न हुआ,इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष व वरिष्ठ समाजसेवी आशुतोष सूरज गुप्ता, महेन्द्र कुशवाहा, रामजी अवधिया, अश्वनी साकेत, सीएम राइज उत्कृष्ट विद्यालय के शिक्षकगण, आशा कार्यकर्ता, BSW/MSW के छात्र-छात्राएं एवं स्वास्थ्य विभाग की पूरी टीम उपस्थित रही।
कार्यक्रम का सफल संचालन म.प्र. जन अभियान परिषद से संबद्ध नवांकुर संस्था नवपरिवर्तन जन कल्याण संस्थान द्वारा किया गया। संस्था के अध्यक्ष लक्ष्मी साकेत, सचिव कमलाबाई साकेत एवं परामर्शदाता रामसुशील कुशवाहा ने बताया कि जन अभियान परिषद के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य जागरूकता के लिए ऐसे शिविर निरंतर लगाए जाएंगे।
कार्यक्रम में विद्यालय के सैकड़ों बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर स्वास्थ्य जांच कराई और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक होने का संकल्प लिया।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form