*मैहर रामनगर
*मैहर जिले के रामनगर क्षेत्र अंतर्गत रामनगर, गोरसरी, कररा की शराब की दुकान बनी लूट का अड्डा बिना रेट सूची चश्पा के चल रही है शराब की दुकान खुले आम शासन के नियम का उल्लंघन कर गांव गांव शराब की पैकारी कराई जा रही है ठेकेदार भरत भूषण तिवारी द्वारा*
रामनगर, गोरसरी और कऱरा शराब की दुकान में ठेकेदार द्वारा मनमानी रेट में शराब की बिक्री की जा रही है
जिस सफेद पव्वा का प्रिंट रेट 65 से 75 है उसको ठेकेदार द्वारा₹100 में बिक्री कराई जा रही है
इसी तरह लाल का पव्वा जिसका प्रिंट रेट 80 से 90 रुपए है ठेकेदार द्वारा 110 रुपए में बिक्री कराई जा रही है
शासन के गाइडलाइन के अनुसार प्रत्येक शराब की दुकान में रेट सूची चश्पा होनी चाहिए लेकिन 5 महीने होने को है रेट सूची दुकान में चश्पा नहीं है
ठेकेदार द्वारा खुलेआम गांव गांव शराब की खेप पहुंचाई जा रही है इससे गांव की युवा नशे की ओर अधिक अग्रसर हो रहे हैं
जो कि शासन के द्वारा पैकारी पूर्णतः प्रतिबंधित है सिर्फ दुकान पर ही शराब बिक्री की जा सकती है
*आखिरकार आबकारी विभाग कर क्या रहा है*
*आबकारी विभाग के Adeo लवकेश सिंह जी से कई बार शिकायत करने के बाद कोई कार्रवाई नहीं हुई*
*अब हाल यह है कि फोन उठाना ही बंद कर दिए तो आप समझ सकते हैं की दाल में कुछ काला है*
*पूरी तरह से आबकारी विभाग के संरक्षण में यह खेल खेला जा रहा है*
ठेकेदार भरत भूषण तिवारी और मैनेजर राजेश गुप्ता की मिली भगत से यह पूरा खेल खेला जा रहा है
शासन प्रशासन को खुले आम चुनौती दे रहा ठेकेदार
सबसे बड़ा सवाल खड़ा होता है इस तरह के मनमानी करने वाले ठेकेदार के ऊपर कब कार्यवाही होगी या की इसी तरह चलता रहेगा काला कारनामा