युवक के साथ मिलकर युवती भी करती थी अवैध वसूली व मारपीट
सतना। दो युवकों के सा थ मिलकर एक युवती द्वारा अवैध वसूली और मारपीट करने की घटना सामने आई। रिपोर्ट पर सिटी कोतवाली पुलिस ने कार्यवाही की। सूचना तंत्र के माध्यम से जानकारी जुटाकर पुलिस ने दोनों आारोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से एक स्कूटी और अन्य सामग्री प्राप्त की। आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया है न्यायालय के निर्णय के बाद आगे की कार्यवाही की जावेगी।
पुलिस सूत्रों के अनुसार पुलिस अधीक्षक हंसराज सिंह , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गौरव पाण्डेय के दिशा निर्देशन एवं नगर पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र प्रताप सिंह चौहान के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सिटी कोतवाली उपपुलिस अधीक्षक रावेन्द्र द्विवेदी के नेतृत्व मे की गई कार्यवाही में पुलिस को आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता मिली। बताया जाता है कि आरोपी गणों द्वारा अवैध वसूली की जाती थी और विरोध करने पर मारपीट की जाती थी।
क्या है मामला
23 अगस्त को फरियादी मोहम्मद इस्तार पिता मोहम्मद मंसूर उम्र 34 साल निवासी बिहारी मन्दिर के पास कोठी मोहल्ला नागौद जिला सतना द्वारा थाने में आरोपीगण कपिल बाल्मीक , दामिनी चौधरी , मोहित विश्वकर्मा द्वारा अवैध वसूली व मारपीट संबंधी रिपोर्ट की गई जिस पर से थाना सिटी कोतवाली सतना में अप.क्रं. 744/2026 धारा 296(ए),115(2),351(3),119(1),308(6) , 3(5) बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। इसके बाद आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई।
आजाद चौक में मिले आरोपी
बताया गया है कि दामिनी चौधरी, कपिल बाल्मीक के आजाद चौक में होने की मुखबिर सूचना पर मौके पर तलाश की गई जो आरोपीगण वहां मिल गए। पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया। जिन्हे पुलिस स्टाफ द्वारा घेराबंदी कर दोनों को पकड़ लिया गया। पकड़े गए व्यक्तियों से नाम-पता पूछने पर उन्होंने अपना नाम दामिनी चौधरी उर्फ नित्या पत्नी मोहित विश्वकर्मा उम्र 21 वर्ष निवासी बजरहा टोला सतना हाल मुकाम आजाद चौक सब्जी मंण्डी के पास सतना , कपिल बाल्मीक पिता धर्मेन्द्र बाल्मीक उम्र 21 वर्ष निवासी पुरानी आबकारी भुजवा मोहल्ला आशीर्वाद स्क्रीन के पास थाना सिटी कोतवाली सतना जिला सतना के होना बताये तथा आरोपिया दामिनी उर्फ नित्या के कब्जे से घटना में प्रयुक्त स्कूटी जप्त की गई तथा आरोपीगणों को गिरफ्तार किया जाकर न्यायालय पेश किया गया।
इनकी रही प्रमुख भूमिका
इस घटना में आर. 402 राजकुमारी सिंह , प्रआर 28 सतेन्द्र सिंह , प्र.आर. 87 चितेन्द्र पाण्डेय , आर. 390 सतेन्द्र यादव आदि की भूमिका प्रमुख रही है। जिनके माध्यम से आरोपीगणों को प कडऩे में सफलता मिली और आरोपी गणों पर कार्यावाही की गई।