मैहर जिला के अमरपाटन थाना प्रभारी की बड़ी कार्यवाही राजगीर को लूट पाट करने वाले दो आरोपियों को किया गया गिरफ्तार पढ़े पूरी खबर

*राहगीर से लूटपाट करने वाले आरोपियों को थाना अमरपाटन पुलिस ने किया गिरफ्तार, न्यायालय के आदेश पर भेजा जेल*
पुलिस अधीक्षक मैहर श्री अवधेश प्रताप सिंह के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मैहर डॉ. चंचल नागर एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस अमरपाटन सुश्री ख्याति मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी अमरपाटन निरीक्षक विजय सिंह परस्ते एवं उनकी टीम द्वारा राहगीरों से लूटपाट करने वाले आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है।

*घटना का विवरण*
दिनांक 23.08.2026 को फरियादी जितेन्द्र कुमार पटेल पिता राजनाथ पटेल, उम्र 26 वर्ष, निवासी ग्राम लखनिया, पोस्ट द्वारकला, थाना लालगंज, जिला मिर्जापुर (उ.प्र.) द्वारा थाना अमरपाटन में लिखित आवेदन प्रस्तुत कर रिपोर्ट दर्ज कराई गई।

फरियादी ने बताया कि वह अपने मामा के लड़के रोहित पटेल के साथ मोटरसाइकिल से ग्रुप-डी की परीक्षा देने जबलपुर गया था। परीक्षा उपरांत दोनों मोटरसाइकिल से वापस मिर्जापुर जा रहे थे। रात करीब 09:30 बजे हाईवे रोड पर पुल के ऊपर शारदा ढाबा के पास अमरपाटन में एक होंडा साइन मोटरसाइकिल पर सवार तीन व्यक्तियों ने उनकी मोटरसाइकिल के आगे अपनी मोटरसाइकिल खड़ी कर उन्हें रोक लिया।
आरोपियों द्वारा फरियादी की मोटरसाइकिल की चाबी निकाल ली गई तथा उसके एवं उसके साथी के साथ मारपीट कर दोनों के मोबाइल फोन छीन लिए गए। इसके बाद फरियादी के बैग की तलाशी लेकर उसमें रखे 2,000 रुपये नगद एवं पावर बैंक भी लूट लिए गए। घटना के बाद आरोपी मोटरसाइकिल से मौके से फरार हो गए।

फरियादी की रिपोर्ट पर सुसंगत धाराओं में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

घटना की गंभीरता को देखते हुए अज्ञात आरोपियों की पतासाजी एवं गिरफ्तारी हेतु थाना अमरपाटन पुलिस टीम गठित की गई। पुलिस टीम द्वारा लगातार संदिग्ध व्यक्तियों एवं घटनास्थल के आसपास के क्षेत्रों में पतासाजी की गई।

दिनांक 24.08.2026 को पड़क्का मैदान की ओर तीन संदिग्ध व्यक्ति पुलिस टीम के हाथ लगे। पूछताछ करने पर उन्होंने अपना नाम मोहम्मद इरफान एवं विकास कुशवाहा बताया। तीसरा व्यक्ति एक नाबालिग था।पूछताछ में तीनों द्वारा उक्त लूट की घटना कारित करना स्वीकार किया गया।

पुलिस द्वारा विधिसम्मत कार्यवाही करते हुए आरोपी मोहम्मद इरफान एवं विकास कुशवाहा को माननीय न्यायालय अमरपाटन के समक्ष पेश किया गया, जहां से न्यायालय के आदेश पर दोनों आरोपियों को उपजेल मैहर भेजा गया। वहीं विधि से संघर्षरत बालक को माननीय न्यायालय सतना के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे बाल सम्प्रेषण गृह रीवा भेजा गया।

*गिरफ्तार आरोपी*
मोहम्मद इरफान पिता मोहम्मद सहादत, उम्र 22 वर्ष, निवासी लालपुर, थाना अमरपाटन।

विकास कुशवाहा पिता स्व. राकेश कुशवाहा, उम्र 18 वर्ष, निवासी पुरानी बस्ती अमरपाटन, वार्ड क्रमांक 11, थाना अमरपाटन, जिला मैहर।

*बरामद मशरूका*
घटना में लूटे गए 02 नग मोबाइल फोन – कीमत लगभग ₹25,000/-

01 नग पावर बैंक – कीमत लगभग ₹1,500/-

घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल – कीमत लगभग ₹30,000/-

कुल बरामद मशरूका – ₹56,500/-

*सराहनीय भूमिका*
निरीक्षक विजय सिंह परस्ते,
उनि बी.एल. रावत,
उनि सुशील तिवारी,
प्र.आर. संजय तिवारी,
आर. धर्मेन्द्र पाठक,
आर. गुड्डू यादव,
हेड कांस्टेबल सुशील द्विवेदी,
संदीप परिहार।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form