।। रेलवे स्टेशन सतना में जीआरपी द्वारा चलाया गया साइबर जागरूकता अभियान ।।
वरिष्ठ अधिकारियों के आदेश के पालन में चलाए जा रहे सायबर जागरूकता अभियान के तारतम्य में जीआरपी चौकी सतना एवं साइबर सेल की संयुक्त टीम द्वारा दिनांक 12 जून 2026 को रेलवे स्टेशन सतना में सायबर जागरूकता अभियान का संचालन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में उपस्थित छात्र यात्रीगण, महिला यात्री एवं छोटे बच्चों को साइबर अपराधों से संबंधित ओटीपी जैसी गोपनीय जानकारी किसी को नहीं देने का परामर्श देकर सोशल मीडिया पर साइबर के माध्यम से होने वाली घटनाओं से अवगत कराते हुए। *डिजिटल अरेस्ट* के विषय में उदाहरण सहित विस्तृत जानकारी दी गई एवं ऐसी स्थिति में क्या करना चाहिए इसके लिए निर्देश दिए गए। सोशल मीडिया अकाउंट में *मजबूत पासवर्ड* रखने और उसे समय समय पर बदलने हेतु जागरूक किया गया। ऑनलाइन शॉपिंग करते समय सस्ते सामान के लालच में किसी भी वेबसाइट से सामान न खरीदते हुए केवल प्रामाणिक वेबसाइट जिनका url *https* हो उनसे शॉपिंग करने हेतु निर्देश दिया गया । साइबर अपराध होने पर *1930* टोल फ्री नंबर या नजदीकी साइबर थाना में शिकायत करनी चाहिए। *जीआरपी एमपी हेल्प ऐप* डाउनलोड करने आदि जानकारी सहित अभियान के मुख्य बिंदुओं पर चर्चा कर जागरुक करते हुए अभियान का संचालन किया गया है।
कार्यक्रम में चौकी प्रभारी श्री राजेश राज, साइबर सेल से प्रधान आरक्षक सागर उपाध्याय, आरक्षक पिंटू पाल एवं चौकी का स्टाफ उपस्थित रहे ।