*◆अवैध शराब तस्करी के विरुद्ध मैहर पुलिस की बड़ी कार्यवाही*
*◆64 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार*
*◆पुलिस अधीक्षक मैहर श्री अवधेश प्रताप सिंह के निर्देशन में कार्यवाही करते हुए थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक अनिमेष द्विवेदी और उनकी टीम द्वारा शराब तस्कर के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए उसके कब्जे से 64 लीटर अवैध शराब जप्त की गई है।*
*◆घटना विवरण*_ दिनांक 06.06.2026 को थाना कोतवाली पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि संदेही अवैध शराब की भारी मात्रा वार्ड नं. 15 मे बंद पडी वर्फ फैक्ट्री मे छिपाकर बिक्री करने हेतु रखे हैं सूचना की तस्दीक मैहर पुलिस पहुंची तो दो संदेही दस्तयाब हुये तथा घर के अंदर कई कार्टून खाली व भरे हुये मिले जिनमे अवैध शराब पाई गई जिन्हे खोलकर देखन पर आरएस, रायल स्टेज, आफिसर च्वाइस, मैकडावल, बैगपाइपर व गोवा व्हिस्की जैसी विभिन्न ब्रांड की 11 कार्टून मे कुल 64 लीटर शराब पाई गई जिस पर आरोपीगण का कृत्य अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत दण्डनीय़ होने से गिरफ्तार कर प्रकरण पंजीबद्ध कर न्यायालय पेश किया गया ।
*◆गिरफ्तार नाम पता आरोपी* 1. मुकेश सचदेव उर्दीफ मुक्कु पिता शंकरलाल सचदेव 41 वर्ष निवासी सिंधी कालोनी मैहर
2. दिलीप साहनी पिता नत्थूमल साहनी 52 वर्ष निवासी सिंधी कालोनी मैंहर
*◆जप्ती*:- विभिन्न ब्रांड की कुल 64 लीटर अंग्रेजी शराब कीमती 78000 रुपये
*◆सराहनीय भूमिका* - निरीक्षक अनिमेष द्विवेदी, asi अरविंद द्विवेदी, hc रविंद अवस्थी, जय बागरी, राजेंद्र सिंह, सोमेश सिंह, हिमांशु कुमार, मोहित वैष्णव की रही है ।
*"जिले में अवैध शराब के निर्माण, परिवहन एवं विक्रय में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध पुलिस द्वारा लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। अभियान आगे भी निरंतर एवं सख्ती के साथ जारी रहेगा।"*