*सिविल अस्पताल मैहर का कलेक्टर विदिशा मुखर्जी ने किया औचक निरीक्षण*
*मैहर:* कलेक्टर विदिशा मुखर्जी आज अचानक सिविल अस्पताल मैहर का औचक निरीक्षण करने पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने अस्पताल की व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया।
कलेक्टर ने ओपीडी, इमरजेंसी वार्ड, प्रसूति वार्ड और दवा वितरण केंद्र का निरीक्षण किया। मरीजों से बात कर इलाज और सुविधाओं की जानकारी ली
उन्होंने अस्पताल परिसर में साफ-सफाई बनाए रखने और मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने दवाओं के स्टॉक रजिस्टर की जांच की और सुनिश्चित किया कि जरूरी दवाएं पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हों।
निरीक्षण के दौरान अस्पताल प्रबंधन को समय पर ड्यूटी पर उपस्थित रहने और मरीजों के साथ संवेदनशील व्यवहार करने के निर्देश दिए गए। कलेक्टर ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।