*कल से 10 मई तक चलेगा हेलमेट चेकिंग अभियान, बिना हेलमेट पर होगी चालानी कार्रवाई*
*मैहर:* पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार और पुलिस मुख्यालय के आदेश पर जिले में कल से 10 मई तक दोपहिया वाहन चालकों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान बिना हेलमेट वाहन चलाने वालों पर चालानी कार्रवाई की जाएगी।
*- सभी पर लागू होगा नियम:* पुलिस ने साफ किया है कि यह नियम आम नागरिकों के साथ-साथ पुलिसकर्मियों और सभी शासकीय सेवकों पर भी लागू होगा।
*- विभागीय कार्रवाई भी:* अगर कोई पुलिसकर्मी या शासकीय सेवक बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाता पाया गया तो उस पर चालान के साथ-साथ विभागीय रूप से भी दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।
जिला पुलिस ने सभी दोपहिया वाहन चालकों से अपील की है कि वे अपनी सुरक्षा के लिए अनिवार्य रूप से हेलमेट लगाकर ही वाहन चलाएं। यह अभियान सड़क हादसों में होने वाली मौतों को रोकने के लिए चलाया जा रहा है।
यातायात पुलिस को शहर के प्रमुख चौराहों और मार्गों पर सघन चेकिंग के निर्देश दिए गए हैं।