दिल्ली पुलिस ने 25 साल बाद नाबालिक बच्चे का गला रेत कर अपनी सच्चाई छुप कर पैरोल मिलने के बाद हो गया था फरार पढ़ें पूरी खबर

*25 साल बाद खुला 'एक्स-मुस्लिम' यूट्यूबर का काला सच: गला रेता गया तो निकला मासूम का कातिल! मर्डर केस में फरार यूट्यूबर सलीम वास्तिक गिरफ्तार।
*
दिल्ली पुलिस ने 25 साल से फरार उम्रकैद के अपराधी सलीम खान को गिरफ्तार कर लिया है, जो गाजियाबाद में सलीम वास्तिक नाम से 'एक्स-मुस्लिम' यूट्यूबर बनकर रह रहा था। सलीम 1995 में संदीप बंसल नाम के बच्चे के अपहरण और हत्या के मामले में दोषी था और 2000 में पैरोल मिलने के बाद फरार हो गया था। और पुलिस को गुमराह करने के लिए खुद को 'मृत' घोषित कर दिया था। फरारी के दौरान वह शामली, मुजफ्फरनगर और मेरठ जैसे इलाकों में नाम बदलकर रहा। अंततः वह गाजियाबाद के लोनी में सलीम वास्तिक के नाम से रहने लगा। उसने खुद को 'एक्स-मुस्लिम' बताकर यूट्यूब पर वीडियो बनाना शुरू किया और सोशल मीडिया पर अपनी पहचान बनाई। हाल ही में उसका गला रेतकर जानलेवा हमला होने के बाद पुलिस जांच में उसकी असली पहचान उजागर हुई।  दिल्ली पुलिस ने फिंगरप्रिंट और पुरानी तस्वीरों की मदद से उसकी पहचान की पुष्टि की और उसे लोनी से गिरफ्तार कर वापस तिहाड़ जेल भेज दिया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form