*नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी भेजा गया जेल*
मैहर - पुलिस अधीक्षक मैहर श्री अवधेश प्रताप सिंह के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. चंचल नागर एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री महेंद्र सिंह चौहान के मार्गदर्शन में महिला संबंधी गंभीर अपराध में संलिप्त आरोपी को थाना कोतवाली मैहर पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।
दिनांक 16/04/2026 को फरियादिया (नाबालिग) द्वारा थाना कोतवाली मैहर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि वह अपनी नानी के घर रहती थी। वर्ष 2025 में आरोपी राज सिंह निवासी जिला कौशांबी (उ.प्र.) उसके संपर्क में आया और दोनों के बीच बातचीत होने लगी। फरियादिया के अनुसार आरोपी ने नवंबर 2025 में उसे मैहर बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद दिनांक 12 अप्रैल 2026 को पुनः उसे मैहर बुलाकर एक होटल में शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया।
रिपोर्ट पर तत्काल अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। विवेचना के दौरान आरोपी राज सिंह पिता उदय चंद्र सिंह, उम्र 26 वर्ष, निवासी केरई, थाना पिपरी, जिला कौशांबी (उ.प्र.) को गिरफ्तार किया गया। आरोपी को विधिवत न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से माननीय न्यायालय के आदेशानुसार उसे उप जेल मैहर में भेजा गया।