मैहर जिला के पुलिस ने फोन पर अप के माध्यम से धोखाधड़ी करने वाले दो आरोपियों को किया गिरफ्तार पढ़े पूरी खबर

*फर्जी फोन पे ऐप के माध्यम से धोखाधड़ी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार भेजा गया जेल*
मैहर - पुलिस अधीक्षक मैहर श्री अवधेश प्रताप सिंह के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. चंचल नागर एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री महेंद्र सिंह चौहान के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक अनिमेष द्विवेदी एवं उनकी टीम द्वारा धोखाधड़ी के प्रकरण में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
दिनांक 23/04/2026 को अभय दहिया निवासी हरनामपुर मैहर द्वारा थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उसकी दुकान जो सरला नगर रोड ओवरब्रिज के नीचे स्थित है। उसमें दो व्यक्ति कपड़े एवं ट्रॉली बैग खरीदने आए थे। आरोपियों द्वारा लगभग 5000 रुपये की खरीदारी करने के बाद फर्जी फोन पे ऐप के माध्यम से भुगतान सफल होना दर्शाकर वहां से चले गए, जबकि अभय दाहिया के खाते में कोई राशि प्राप्त नहीं हुई।
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए थाना कोतवाली पुलिस द्वारा तत्काल अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। जांच के दौरान आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के कब्जे से फर्जी फोन पे ऐप वाला मोबाइल फोन तथा खरीदे गए कपड़े एवं बैग बरामद किए गए। दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।

*गिरफ्तार आरोपी*
अनुज कुशवाहा, पिता तीरथ कुशवाहा, उम्र 19 वर्ष, निवासी मोबीन मोहल्ला, थाना बाड़ी कला, जिला रायसेन

प्रकाश कुशवाहा उर्फ छोटू, पिता डालचंद्र कुशवाहा, उम्र 20 वर्ष, निवासी मोबीन मोहल्ला, थाना बाड़ी कला, जिला रायसेन

*सराहनीय भूमिका*_:
उक्त कार्रवाई में निरीक्षक अनिमेष द्विवेदी, उपनिरीक्षक संतोष उलाडी, प्रधान आरक्षक रविंद्र दोहरे, आरक्षक अनूप तिवारी, पवन कुमार, अजय पांडेय, संदीप परिहार एवं सुशील द्विवेदी की सराहनीय भूमिका रही।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form