मैहर जिला में अवैध शराब की तस्करी करने वाले आरोपी को मैहर पुलिस ने किया गिरफ्तार पढ़े पूरी खबर

*अवैध शराब एवं मोटरसाइकिल के साथ तस्कर गिरफ्तार*

*54 लीटर  अंग्रेजी  गोवा शराब के साथ परिवहन में प्रयुक्त मोटर साइकल  जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार*
*मैहर - पुलिस अधीक्षक मैहर श्री अवधेश प्रताप सिंह के निर्देशन में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक अनिमेष द्विवेदी और उनकी टीम द्वारा शराब तस्कर के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए उसके कब्जे से 54 लीटर अवैध शराब जप्त कर तस्कर को किया गया गिरफ्तार ।*
 दिनांक 23/04/2026 को थाना कोतवाली पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति मोटरसाइकिल से उचेहरा की ओर से अवैध शराब लेकर आने वाला है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम द्वारा तत्काल बताए गए स्थान पर पहुंचकर तस्कर की प्रतीक्षा की गई। कुछ ही देर में मुखबिर के बताए अनुसार एक व्यक्ति सफेद रंग की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल से आता दिखाई दिया, जिसे पुलिस ने घेराबंदी कर रोक लिया।
संदिग्ध व्यक्ति एवं उसके वाहन की तलाशी लेने पर मोटरसाइकिल क्रमांक MP 19 ZC 3644 में रखे दो झोलों से कुल 300 पाव (लगभग 54 बल्क लीटर) अवैध शराब बरामद की गई। पूछताछ में आरोपी का नाम अशोक सिंह निवासी ओंकार पैलेस के पास, मैहर का होना पाया गया।
पुलिस द्वारा आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत विधिवत प्रकरण पंजीबद्ध कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form