* दिनांक – 28/03/2026*
* महिला के बैग से सोने के जेवरात को चोरी करने वाले चोरो को पुलिस ने किया गिरफ्तार , भेजा जेल
पुलिस अधीक्षक मैहर श्री अवधेश प्रताप सिंह के निर्देशन मे , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डा. चंचल नागर एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस अमरपाटन श्रीमती ख्याति मिश्रा के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी निरी. विजय सिंह परस्ते और उनकी टीम द्वारा महिला के बैग से सोने के जेवरात को चोरी करने वाले चोरो को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया जहां आरोपियान को भेजा गया जेल
विवरणः-
दिनांक. 12.03.26 को फरियादिया साधना तिवारी पति श्री अजीत तिवारी उम्र 42 साल निवासी ग्राम कठहा थाना अमरपाटन जिला मैहर (म.प्र.) ने रिपोर्ट किया कि दिनांक 11.03.26 को रीवा से प्राईवेट बस से दिन के करीब 11.00 बजे बैठकर अपने गांव जाने हेतु बैठी थी, कठहा मोड NH30 पर उतरी अपने पास एक बैंग रखी थी, दिन के करीब 12.30 बजे मेरे गांव तरफ जाने हेतु एक आटो रूकवायी और उसमे दो महिला पहले से बैठी थी व आटो चालक था जैसे ही धमना गांव के आगे पहुचे आटो वाला बोला मेरा फोन आ रहा मैं वापस जाकर फिर आता हूं
, और धमना के आगे उतार दिया, कुछ देर बाद एक दूसरा आटो आया उसमे बैठकर कठहा पहुची और उतरी, घर गयी, अपने बैंग को देखी तो बैंग की चैन खुली था, बैंग के अन्दर एक छोटे पर्स में सोने का चैन दो नग, व मंगलसूत्र एक नग, दो जोडी कान का झुमका, एक जोडी सोने के कंगन, एक सोने की अंगूठी, कान की दो बाली सोने की नहीं थे जो पुराने इस्तेमाली थे सभी सोने के थे जो नहीं थे, 5000 नगदी भी नहीं था, कठहा मोड से जिस आटो पर बैठी थी उस पर दो महिलाये व एक आटो चालक था, उन्ही के ऊपर संदेह है की रिपोर्ट पर धारा 303(2) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया । दौरान विवेचना दिनांक. 24.03.24 को आटो मे पडा नम्बर 194 मे एक पुरूष जो आटो का ड्राइवर तथा उसमे दो महिलाए बैठी थी जो संदेह के आधार पर पूछतांछ की गई तो आटो ड्राइवर के द्वारा घटना दिनांक. को कठहा तरफ गाडी को ले जाना बताया फिर आटो मे बैठी दोनो महिलाओ से पूछतांछ की गई जो घटना को कारित करना स्वीकार किया । आटो ड्राइवर प्रभाकर कुशवाहा एवं महिलाए बंदना सेंडे तथा सविता सेंडे को दिनांक. 24.03.26 को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर चोरी गया मशरूका की पता तलाश हेतु माननीय न्यायालय अमरपाटन से दो बार पी.आर. प्राप्त किया गया । विवेचना पर चोरी कर्ता महिला आरोपियान वंदना सेंडे और सविता सेंडे से चोरी गया मशरूका की बरामदगी की गई । एवं घटना मे प्रयुक्त आटो को मुताबिक जप्ती पत्रक के जप्त किया गया । तथा मामले के आरोपियान को जे.आर. पर पेश किया गया जो माननीय न्यायालय के आदेश से जेल भेजा गया ।
गिरफ्तार आरोपी-1.प्रभाकर कुशवाहा पिता रमेश कुशवाहा उम्र 21 वर्ष निवासी उदयपुर मोहल्ला थाना कोतवाली जिला मैहर (म.प्र.) 2.वंदना सेंडे पति शेखर सेंडे उम्र 30 वर्ष नि. टेकाडी जिला शिवनी म.प्र. 3.सविता सेंडे पति ईश्वरदास सेंडे उम्र 50 वर्ष नि. टेकाडी जिला शिवनी म.प्र.
बरामद मशरूका – 1. सोने के जेवरात 28 ग्राम कुल कीमत – 400,000 रु
2. घटना मे प्रयुक्त आटो कीमत 2 लाख रूपये
कुल रकम -600,000 रु
सराहनीय भूमिका – निरी. विजय सिंह परस्ते , उनि सुशील तिवारी , प्र.आर. विजय शर्मा , प्रआर रीता सिंह , प्र.आर. लक्ष्मी पटेल ,प्र.आर. शिवेश कुमार , आर. सुरजीत सिंह , आर. रावेन्द्र मिश्रा , आर. उत्कर्ष वर्मा , आर. अनूप सिंह , सै. सिन्धुजा पयासी