दिनांक 19/02/2026
रेल पुलिस चौकी सतना की बड़ी सफलता
ट्रेनों में चोरी लूट चैन स्नेचिंग के आरोपी को पकड़ा गया
श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय रेल सुश्री सिमाला प्रसाद के निर्देशन व श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय रेल जबलपुर श्रीमती भावना मरावी एवं उप पुलिस अधीक्षक महोदय कटनी श्री विजय गोठरिया के मार्गदर्शन तथा चौकी प्रभारी सतना श्री राजेश राज के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा चौकी के अपराध क्रमांक 203 /25 धारा 305(c) BNS के फरार आरोपी शीलू उर्फ शैलेंद्र दुबे पिता अंबिका प्रसाद दुबे उम्र 32 साल निवासी ग्राम इटमा थाना बिसंडा चौकी सिंहपुर जिला बांदा उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही की गई
घटना का संक्षिप्त विवरण
दिनांक 11/04/25 को को मामले का फरियादी रोपण कुमार सिंह पिता सरकाश कुमार सिन्हा उम्र 47 साल निवासी बेगूसराय बिहार का ट्रेन 12520 एलटीटी सुपरफास्ट के कोच A2 की बर्थ नंबर 1.2,3,4 मैं अपने परिवार के साथ बेगूसराय से ठाणे की यात्रा कर रहा था यात्रा के दौरान ट्रेन की रेलवे स्टेशन सतना से छुटने पर अज्ञात बदमाश द्वारा फरियादी की पत्नी के सिरहाने रखा हुआ लेडिस पर्स चोरी कर लिया गया पर्स में सोने चांदी के जेवरात एक वीवो कंपनी का मोबाइल था दिनांक 20 /05/25 को आरोपी रवि चौधरी पिता हिरालाल चौधरी उम्र 25 साल निवासी राजेंद्र नगर सतना से चोरी का मोबाइल कीमती ₹20000 का जप्त कर अन्य चोरी के समान के संबंध में पूछताछ की गई आरोपी द्वारा शीलू दुबे से मोबाइल खरीदना बताया गया मामले के मुख्य आरोपी शीलू की तलाश पतारसी के दौरान ज्ञात हुआ कि आरोपी कुख्यात डकैत ददुआ गैंग का सक्रिय सदस्य था रूसी महिला मर्डर केस में पूर्व में जीआरपी चौकी सतना में बंद हुआ था एवं अपने ही गांव में वर्ष 2022 में एक मर्डर केस में बांदा जेल में बंद हुआ था आरोपी ट्रेनों में बड़ी निर्दयता से महिलाओं के गले से चैन खींचता है आरोपी को पकड़ना एक बड़ी चुनौती थी चौकी प्रभारी राजेश राज ने चुनौती को स्वीकार कर अपनी टीम का गठन किया और आरोपी की तलाश में दिनांक 18/02/26 को मुकुल के द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि आरोपी मेमो ट्रेन से चितहरा आ रहा है गठित टीम के सदस्यों के साथ स्वयं चौकी प्रभारी मेमो ट्रेन के चितहरा आने के पहले रेलवे स्टेशन चितहरा पहुंचकर स्टेशन की घेराबंदी किए आरोपी चितहरा रेलवे स्टेशन के सतना एंड की ओर दिखाई दिया अपने कुशल नेतृत्व एवं काम के अनुभव से आरोपी को पकड़ा गया जिसे पूछताछ में अपना नाम शीलू दुबे पिता अंबिका प्रसाद दुबे उम्र 32 साल निवासी ग्राम इटमा थाना बिसंडा चौकी सिंहपुर का रहने वाला बताया आरोपी से मामले में चोरी गए मशरूका के संबंध में पूछताछ की गई पूछताछ में आरोपी द्वारा अपने दोस्त अमित लोनिया पहाड़ी मैहर के घर के पास छिपाना बताया आरोपी को लेकर पहाड़ी मैहर पहुंचे आरोपी द्वारा बताएं स्थान पर एक जोड़ी कान का सोने का झुमका एक अंगूठी कुल कीमती 120000 रुपए का मशरूम का आरोपी से जप्त कर वैधानिक कार्रवाई की गई
अहम भूमिका
चौकी प्रभारी सतना राजेश राज
आरपीएफ पोस्ट प्रभारी वीरेंद्र यादव
सहायक उप निरीक्षक रामलाल प्रजापति प्रधान आर 99 मुकेश मिश्रा
आरक्षक 77 अमित दुबे आरक्षक 71 प्रशांत यादव आरक्षक 389 पापनीश आरक्षक 453 अवधेश मिश्रा आरक्षक 143 बिट्टू यादव महिला आरक्षक 289 सुमन कचेर महिला आरक्षक 138 खुशबू सिंह साइबर सेल प्रधान आरक्षक सागर उपाध्याय साइबर सेल आरक्षक पिंटू पाल आर पी एफ प्रधान आरक्षक श्री राम यादव आरक्षक सुधीर की सराहनीय भूमिका रही