मैहर जिला में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा पुतला दहन किया गया जिसमें यातायात प्रभारी विक्रम पाठक बचाव करने की जगह आग में झुलस गए और घायल हुए पढ़े पूरी खबर

*🔥जिला मैहर में कांग्रेस द्वारा पुतला दहन में यातायात प्रभारी विक्रम पाठक बचाव करने में आग से झुलसे और हुए घायल
*✍️ भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस जिला मैहर द्वारा आज दिनांक 20 फरवरी 2026 दिन शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी की नीतियों का विरोध करने के लिए  जिला मैहर के कांग्रेस नेतृत्व द्वारा अलाउद्दीन चौक में पुतला दहन किया गया। पुतला दहन के लिए रखे ज्वलनशील प्रदार्थ पेट्रोल से उपस्थित यातायात प्रभारी विक्रम पाठक जी के ऊपर पेट्रोल गिर गया जिसके कारण उनकी वर्दी में आग पकड़ ली उनकी वर्दी में लगी आग को देखकर उपस्थित ड्यूटी में तैनात पुलिस कर्मी एक जुटता के साथ बचाव किए
 और लगी आग पर नियंत्रण स्थापित किए तुरंत ही सिविल अस्पताल  मैहरकिंतु तब तक बहुत देर हो चुकी थी देश भक्ति जन सेवा के प्रतीक यातायात प्रभारी काफी मात्रा में आग से झुलस गए जल गए थे वह पीठ पैर पेट जांघ के साथ शरीर के कई हिस्सों में आग के द्वारा जल गए । उनका उपचार सिविल अस्पताल मैहर में आई सी यू में भर्ती कर  प्रभारी डॉक्टर पांडेय जी द्वारा किया जा रहा है। इस अवसर पर तुरंत ही जिला मैहर की कलेक्टर रानी बाटड, पुलिस अधीक्षक अवधेश प्रताप सिंह, तहसीलदार जितेंद्र पटेल,थाना प्रभारी अनिमेष द्विवेदी, अभिषेक सिंह परिहार, नरसिंह शर्मा, संजय तिवारी आदि पुलिस स्टॉफ उपस्थित रहे

। इस संदर्भ में जिला मैहर कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक जी ने पत्रकारों को बताया कि इसमें दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा संविधान के नियम के अनुसार वीडियो फुटेज उपस्थित लोगों के बयान आदि की जांच एवं मूल्यांकन आकलन किया जाएगा। निश्चित ही जो भी पुतला दहन किया गया वह अति उत्तेजना में किया गया था विरोध प्रकट किया जाता है किंतु शालीनता के साथ पुतला दहन कीजिए लोकतंत्र में यह कर सकते है किंतु ऐसा कार्य न करे कि कोई आहत हो जाए। जिला प्रशाशन अपने सिपाही के आहत पर पूरी तरह से हर सहायता करने के लिए तत्पर है उनके स्वास्थ्य पर नजर बनाए हुए हुए है ।समस्त ड्यूटी में तैनात यातायात प्रभारी विक्रम पाठक जी के देश भक्ति जन सेवा कार्य ही पूजा के सिद्धांत पर समर्पण को सादर नमन रविंद्र सिंह मंजू सर मैहर की कलम कहती है कि वास्तव मे किसी भी पार्टी के द्वारा सार्वजनिक भीड़ भाड़ स्थान पर पुतला दहन पूर्णतः वर्जित होना चाहिए या ज्वलन शिल प्रदार्थ अथवा पटाखे आदि से युक्त पुतलो का दहन पूर्णतः प्रतिबंधित होना चाहिए पुलिस प्रसाशन को इसका पूर्व अवलोकन कर लेना चाहिए क्यूंकि लापरवाही हटी दुर्घटना घटी. माँ शारदे की कृपा से बहुत बड़ी दुर्घटना घटने से बच गई भविष्य मे इस तरह की घटना की पुनः न दोहराई जाय किसी भी पार्टी द्वारा इसका ध्यान संबंधित अधिकारी गणों को करना है 

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form