*💥ऑपरेशन प्रहार 2.0💥*
*🚨पुलिस महानिरीक्षक रीवा जोन के निर्देशन पर चलाये जा रहे अभियान ऑपरेशन प्रहार -2.0 के तहत नशे के तस्करो पर मैहर पुलिस का बडा प्रहार*
*🚨27 किलो गांजा व 221 शीशी प्रतिबंधित कफ सिरप सहित 3 आरोपी गिरफ्तार*
*🚨 तस्करी में प्रयुक्त वाहन सहित 12,75000 का मशरुका जप्त*
पुलिस महानिरीक्षक रीवा जोन श्री गौरव राजपूत के निर्देशन में चलाए जा अभियान *ऑपरेशन प्रहार 2.0* के तहत पुलिस अधीक्षक मैहर श्री अवधेश प्रताप सिंह के मार्गदर्शन, एएसपी डॉ. चंचल नागर एवम नगर पुलिस अधीक्षक श्री महेन्द्र सिंह चौहान के नेतृत्व में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक अनिमेष द्विवेदी और उनकी टीम के द्वारा की गई बड़ी कार्यवाही।
दिनांक 23.02.2026 को थाना कोतवाली मैहर पुलिस द्वारा मुखबिर सूचना के आधार पर प्रभावी रेड कार्यवाही करते हुए अवैध मादक पदार्थ की बड़ी खेप जब्त कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस टीम द्वारा रामवन पथ गमन रोड, जीतनगर मोड़ की पुल के नीचे सर्विस रोड पर घेराबंदी कर काले रंग की डस्टर कार क्रमांक MP19CC3342 को रोका गया। वाहन में सवार तीन व्यक्तियों की तलाशी लेने पर वाहन की डिग्गी से कुल 27.200 किलोग्राम अवैध गांजा (कीमत लगभग ₹4,10,000/-) एवं 221 शीशी कोडीन फास्फेटयुक्त प्रतिबंधित ऑनरेक्स कफ सिरप (कीमत लगभग ₹65,000/-) बरामद की गई।
मौके पर विधिवत पंचनामा कार्यवाही कर मादक पदार्थ, कफ सिरप एवं प्रयुक्त डस्टर कार (कीमत लगभग ₹8,00,000/-) जब्त की गई। आरोपियों के विरुद्ध धारा 8, 20, 21, 22, 29 एनडीपीएस एक्ट एवं 5/13 म.प्र. ड्रग कंट्रोल अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उन्हें गिरफ्तार किया गया है।प्रकरण में अग्रिम वैधानिक कार्यवाही जारी है।
*गिरफ्तार आरोपीगण*:
1.सुरेन्द्र पटेल, निवासी ग्राम खैरा थाना कोतवाली मैहर
2.अंकुश जायसवाल, निवासी पोडी थाना नागौद जिला सतना
3.अमन कुशवाहा उर्फ अंकुश, निवासी ग्राम पोडी थाना कोतवाली मैहर
गौरतलब है कि प्रकरण का मुख्य आरोपी सुरेन्द्र उर्फ रामनरेश पटेल के विरुद्ध पूर्व में थाना मैहर एवं सिविल लाइन (सतना)में विभिन्न प्रकरण पंजीबद्ध हैं, जिनमें जुआ एक्ट, आबकारी एक्ट, आर्म्स एक्ट तथा एनडीपीएस एक्ट से संबंधित अपराध शामिल हैं। आरोपी पूर्व से कई अवैध गतिविधियों में संलिप्त रहा है।
मैहर जिले में नशे के सौदागरों एवम अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध भविष्य में भी इसी प्रकार कड़ी एवं प्रभावी कार्यवाही की जाएगी। आमजन से अपील है कि नशे से संबंधित किसी भी गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें, सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।