*📜 08 नवम्बर 📜*
*💶 नोटों का विमुद्रीकरण (Demonetisation of Notes) // नोटबंदी 💶*
••> नोटबंदी के 8 साल बाद भी जाली नोटों का चलन बेलगाम, सबसे ज़्यादा जाली नोट 500 रुपए के
••> 2016 से पहले भी दो बार देश में नोटबंदी हो चुकी थी
••> पहली बार अंग्रेज सरकार ने 1946 में नोटबंदी की थी
••> इसके बाद 1978 में भी नोटबंदी की गई थी
आज 8 नवंबर ये तारीख देश में एक बड़े फैसले और बदलाव की गवाह है. दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सात साल पहले 8 नवंबर 2016 को देश में नोटबंदी का ऐलान किया था. इसके बाद उसी दिन आधी रात से 500 और 1000 के नोट का चलन भारत में बैन हो गया और ये चलन से बाहर कर दिए गए थे. सरकार के इस फैसले से देश में काफी उथल-पुथल मची, लेकिन फिर नए नोट करेंसी मार्केट का हिस्सा बने.
>> चलन में आए 2000, 500 और 200 के नए नोट <<
भले ही देश में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाले 500 और 1000 रुपये के नोट एकाएक चलन से बाहर हो गए, उनकी जगह 2000, 500 और 200 के नए नोटों ने ले ली. शुरुआती दौर में थोड़ी शिथिलता के बाद देश में नोटों का चलन साल-दर-साल फिर से बढ़ता ही गया है. नोटबंदी के आठ साल के बाद भी देश में करेंसी नोटों के चलन में