उत्तर प्रदेश चुनाव को लेकर समीकरण में जुटे दल पढ़े पूरी खबर

*राजनैतिक खबर*

*यूपी चुनाव के लिए समीकरण बिठाने में जुटे  दल*
  लखनऊ। 
उत्तर प्रदेश में करीब 14 महीने बाद विधानसभा चुनाव होंगे। बिहार के बाद यूपी भाजपा के लिए बड़ा मुकाम है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की टीम तीसरी बार कड़ी चुनौती को ढंग से समझ रही है। 1-1 सीट पर समीकरण बिठाने का काम चल रहा है। मुख्यमंत्री योगी की टीम एक-एक सीट का समीकरण साध रही है। हालांकि, इस तरह की तैयारी में न तो समाजवादी पार्टी के अखिलेश यादव पीछे हैं और न मायावती। वहीं, अखिलेश यादव भी इस बार कोई मौका नहीं चूकना चाहते। एक तीसरा पक्ष मायावती का है, जो कि जमीनी स्तर पर पार्टी को फिर से खड़ा करने की कोशिश में जुटी हैं। 
अखिलेश के करीबी नेताओं का कहना हैं कि अब कोई मौका चूकने का समय नहीं है। वहीं, बसपा प्रमुख मायावती अपने खास सतीश चंद्र मिश्रा के साथ 2027 में प्रस्तावित विधानसभा चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर संगठन में जान डालने की मंत्रणा कर रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form