मैहर जिले में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस
विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी ने किया ध्वजारोहण
मैहर 01 नवम्बर 2025/#मैहर जिले में 70वां मध्यप्रदेश स्थापना दिवस 1 नवम्बर को जिला मुख्यालय के अलाउद्दीन खां स्टेडियम में बडे ही धूमधाम से मनाया गया। जिला स्तरीय स्थापना दिवस समारोह के मुख्य अतिथि विधायक Shrikant Chaturvedi ने ध्वजारोहण किया। उन्होंने मैहर जिले के नागरिकों को स्थापना दिवस की शुभकामनायें देते हुए मध्यप्रदेश के सर्वागीण विकास में योगदान की शपथ दिलाई।
सामूहिक मध्यप्रदेश गान के पश्चात विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी ने शांति के प्रतीत रंगीन गुब्बारे मुक्त आकाश में विचरण के लिए छोडे और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, लोकतंत्र सेनानी तथा देहदान करने वाले व्यक्तियों के परिजनों का शाल-श्रीफल से सम्मान किया। शहर के विद्यालयों की छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति पूर्ण और मध्यप्रदेश के गौरव पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये। नेहरू सेंचुरी मैहर की छात्राओं ने हे शारदे मां अज्ञानता से हमें तार दे मां वंदना प्रस्तुत की। इसके बाद महाकाल विद्यालय द्वारा कठपुतली नृत्य, विवेकानंद स्कूल की छात्राओं द्वारा सभी त्यौहारों पर आधारित नृत्य, संदीपनी विद्यालय मैहर की छात्राओं द्वारा कमरी लोक नृत्य तथा नीलकंठ विद्यालय मैहर की छात्राओं द्वारा बधाई नृत्य, मिनी लैण्ड की छात्राओं द्वारा देशभक्ति गीत पर नृत्य की शानदार प्रस्तुतियां दी गई। सरस्वती विद्यालय मैहर की छात्राओं द्वारा प्रस्तुत मध्यप्रदेश गान और वंदे मातरम के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
स्थापना दिवस के कार्यक्रम स्थल पर जिले के उत्कृष्ट कार्यो में संबद्ध गौरव चरित्रों पर एकाग्र जिला उत्पादों का प्रदर्शन एवं स्व सहायता समूहों की उत्पादित एवं निर्मित वस्तुओं के क्रय-विक्रय तथा स्वास्थ्य विभाग, महिला बाल विकास, उद्योग विभाग, कृषि एवं उद्यानिकी विभाग की प्रदर्शनी का आयोजन भी किया गया। मुख्य अतिथि विधायक मैहर श्रीकांत चतुर्वेदी, विधायक अमरपाटन राजेन्द्र कुमार सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष रामखेलावन कोल, जिला पंचायत वन समिति के अध्यक्ष हरीशकांत त्रिपाठी, कांग्रेस के वरिष्ठ समाजसेवी श्री रमापति गौतम जी श्रीमती तारा विजय पटेल जिलाध्यक्ष कमलेश सुहाने सहित अन्य अतिथियों ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस मौके पर कलेक्टर श्रीमती रानी बाटड, पुलिस अधीक्षक श्री अवधेश प्रताप सिंह, अपर कलेक्टर सुश्री संजना जैन, एसडीएम श्रीमती दिव्या पटेल, एडिशनल एसपी श्रीमती चंचल नागर, सीएसपी श्री महेन्द्र सिंह, प्रभारी जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला विकास श्री राजेन्द्र बांगरे, तहसीलदार श्री जितेन्द्र पटेल सहित बडी संख्या में गणमान्य नागरिक एवं शासकीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे
एडिटर इन चीफ रिपब्लिक न्यूज़ नेशन आवाज जनताक