मैहर जिले के पुलिस अधीक्षक कार्यालय में उपमहानिरीक्षक श्री हेमंत चौहान ने वार्षिक अपराधों का समीक्षा बैठक सभी अधिकारियों का लिए पढ़ें पूरी खबर

*पुलिस उपमहानिरीक्षक श्री हेमंत चौहान ने की मैहर जिले की वार्षिक अपराध समीक्षा*
आज पुलिस उपमहानिरीक्षक श्री हेमंत चौहान द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय मैहर में जिले की वार्षिक अपराध समीक्षा बैठक आयोजित कर जिले में अपराध नियंत्रण एवं विभिन्न लंबित प्रकरणों की विस्तृत समीक्षा की गई।

बैठक के दौरान लंबित शिकायतों, सीएम हेल्पलाइन, आईटीएसएसओ पोर्टल, एनसीआरपी, CIER, एमआरएम सहित अन्य महत्वपूर्ण पोर्टलों पर लंबित प्रकरणों की समीक्षा की गई। इसके अतिरिक्त समन्स एवं वारंटों की तामीली, लंबित अपराध, मर्ग प्रकरण, चालान, जप्ती माल एवं अन्य लंबित मामलों की विस्तारपूर्वक समीक्षा करते हुए उनके शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
पुलिस उपमहानिरीक्षक द्वारा लंबित गुम इंसान एवं गुम बालक-बालिकाओं के प्रकरणों की भी विशेष रूप से समीक्षा की गई तथा उनकी शीघ्र दस्तयाबी एवं प्रकरणों में प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

 साथ ही कानून व्यवस्था एवं पुलिस कार्य से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर भी आवश्यक मार्गदर्शन दिया गया।

बैठक में पुलिस अधीक्षक मैहर श्री अवधेश प्रताप सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. चंचल नागर, नगर पुलिस अधीक्षक श्री महेंद्र सिंह चौहान, एसडीओपी श्रीमती ख्याति मिश्रा सहित जिले के समस्त थाना प्रभारी एवं विभिन्न शाखाओं के शाखा प्रमुख उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form