कटनी जिला में पदस्थ सी एस पी जमीन को लेकर और आने दो लोगों पर हुआ फिर पढ़े पूरी खबर

💥 *बड़ी खबर*💥
*खाकी के दम पर सौदा, कटनी CSP पर 82 लाख की जमीन 18 लाख में हड़पने का आरोप, FIR दर्ज*
कटनी में पुलिसिया धौंस दिखाकर करोड़ों की जमीन कौड़ियों में खरीदने के मामले में CSP नेहा पच्चीसिया सहित 3 के खिलाफ कुठला थाने में FIR दर्ज की गई है। आरोप है कि एक हत्या के मामले के मुख्य आरोपी आकाश लोधी के पिता रमेश लोधी पर पुलिसिया पावर का धौंस दिखाकर दबाव बनाया गया। उन्हें कथित तौर पर दो दिन तक सीएसपी आवास पर बैठाकर रखा गया और फिर सरकारी गाड़ी से ले जाकर कन्हवारा ग्राम की जमीन की रजिस्ट्री करा ली गई। उन पर आरोप है
सीएसपी ऑफिस की गई लाक
 कि उन्होंने एक परिवार को बंधक बनाकर शासकीय गाइडलाइन के अनुसार इस जमीन की न्यूनतम कीमत 82 लाख 86 हजार रुपये (और कुल सौदा करीब 1.07 करोड़ रुपये) तय हुई थी, लेकिन दबाव बनाकर इसकी रजिस्ट्री मात्र 18.20 लाख रुपये में अपने करीबियों के नाम लिखवाई। पीड़ित परिवार का आरोप है कि रजिस्ट्री के वक्त उन्हें सिर्फ 15 लाख रुपये का चेक और 3.20 लाख रुपये नकद दिए गए, बाकी की कोई रकम नहीं दी गई
यह है निलंबन का आदेश

। जब उन्होंने शिकायत की, तो उल्टा उन्हें ही जेल भेज दिया गया। मध्य प्रदेश हाईकोर्ट से राहत न मिलने के बाद अब पुलिस अधिकारी पर धोखाधड़ी और आपराधिक साजिश की बड़ी कार्रवाई हुई है।  कटनी जिले के कुठला थाने में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 61, 198, 199, 308(7) और 318(4) के तहत सीएसपी नेहा पच्चीसिया, क्षितिज राज और मारूफ अहमद के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है।

*CSP नेहा पच्चीसिया सहित 3 पर कुठला थाने में FIR दर्ज*
कटनी के कुठला थाने में सीएसपी नेहा पच्चीसिया सहित तीन लोगों पर FIR दर्ज होने से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। यह देश का एक बेहद अनोखा मामला माना जा रहा है, क्योंकि जिस थाने की कमान और सुपरविजन स्वयं सीएसपी के हाथों में था, उसी थाने में उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गई है। प्रदेश के मुख्यमंत्री कटनी सी एस पी निलंबन का आदेश 

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form