मैहर जिला में नशा मुक्ति की बड़ी कार्यवाही अवैध स्मैक ब्राउन शुगर के साथ एक आरोपी गिरफ्तार पढ़े पूरी खबर



*मैहर पुलिस की सतत कार्यवाही — 10.31 ग्राम अवैध स्मैक (ब्राउन शुगर) के साथ 01 आरोपी गिरफ्तार*
पुलिस महानिरीक्षक रीवा जोन रीवा श्री गौरव राजपूत के निर्देशन में नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस अधीक्षक मैहर श्री अवधेश प्रताप सिंह के मार्गदर्शन तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्री महेंद्र सिंह चौहान एवं प्रभारी कोतवाली उप पुलिस अधीक्षक श्री अनिमेष द्विवेदी के नेतृत्व में थाना कोतवाली पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही की गई।

दिनांक 22.08.2026 को थाना कोतवाली पुलिस को भ्रमण के दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि विनायका मोहल्ला, मैहर में एक व्यक्ति अवैध रूप से स्मैक बेचने की फिराक में खड़ा है। सूचना की तस्दीक हेतु पुलिस टीम तत्काल विनायका मोहल्ला पहुंची, जहां मुखबिर के बताए हुलिए के अनुसार एक संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिया। पुलिस को देखकर उक्त व्यक्ति ने भागने का प्रयास किया, जिसे पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर पकड़ लिया गया।

पूछताछ करने पर आरोपी ने अपना नाम नईम उर्फ लल्लू खान पिता रहीम खान, उम्र 38 वर्ष, निवासी विनायका मोहल्ला, थाना कोतवाली, जिला मैहर बताया। आरोपी की तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 10.31 ग्राम अवैध स्मैक (ब्राउन शुगर), अनुमानित कीमत ₹50,000/- बरामद हुई। उक्त मादक पदार्थ को विधिवत जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

*गिरफ्तार आरोपी*
नईम उर्फ लल्लू खान, पिता रहीम खान, उम्र 38 वर्ष, निवासी विनायका मोहल्ला, थाना कोतवाली, जिला मैहर।

*जप्त सामग्री* 10.31 ग्राम स्मैक (ब्राउन शुगर) — अनुमानित कीमत ₹50,000/-

*सराहनीय भूमिका*
उक्त कार्यवाही में उप निरीक्षक संतोष सिंह, प्रधान आरक्षक हिमांशु, आरक्षक राजेंद्र, आरक्षक सोमेश एवं आरक्षक अलका तिवारी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।

नशे के अवैध कारोबार एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध रीवा जोन पुलिस की सख्त एवं प्रभावी कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form