मैहर जिला के मतवारा ग्राम में अर्पणा कृषि उद्यमी केंद्र का आयोजन किया गया है पढ़े पूरी खबर

*📍 मतवारा, मैहर (मध्य प्रदेश)*
रिपब्लिक न्यूज़ नेशन जिला चीफ ब्यूरो दिनेश शर्मा
आज मैहर जिले के मतवारा ग्राम में "अर्पणा कृषि उद्यमी सेवा केंद्र" का शुभ उद्घाटन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
 यह केंद्र कृषि उद्यमिता को बढ़ावा देने तथा किसानों को गुणवत्तापूर्ण कृषि सेवाएँ एक ही स्थान पर उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।
यह सेवा केंद्र AEG फाउंडेशन के अंतर्गत प्रशिक्षित कृषि उद्यमी द्वारा संचालित किया जाएगा। यहाँ किसानों को उन्नत बीज, उर्वरक,कृषि परामर्श, आधुनिक कृषि तकनीकों की जानकारी तथा विभिन्न शासकीय योजनाओं से जुड़ी सेवाएँ उपलब्ध कराई जाएँगी।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित मुख्य अतिथि अध्यक्ष संकुल सीमा सिंह आयुष आनंद सर, एवं सीमा पटेल  ने कृषि उद्यमी को शुभकामनाएँ देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि यह केंद्र क्षेत्र के किसानों के लिए एक भरोसेमंद कृषि सेवा केंद्र के रूप में स्थापित होगा और खेती को अधिक लाभकारी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
इस अवसर पर किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाने, वैज्ञानिक खेती को बढ़ावा देने तथा सरकारी योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही कृषि उद्यमिता के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के नए अवसर सृजित करने और किसानों की आय बढ़ाने पर जोर दिया गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form