मैहर जिला कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्यवाही अवैध शराब तस्करों 90 लीटर के साथ दो पुरुष और एक महिला को किया गिरफ्तार


*दिनांक 03.07.2026*
अवैध शराब तस्करों के विरुद्ध मैहर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही
90 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब सहित 03 आरोपी गिरफ्तार,  अवैध परिवहन के प्रयुक्त   चार पहिया वाहन भी  जप्त
       पुलिस अधीक्षक मैहर श्री अवधेश प्रताप सिंह के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉक्टर चंचल नागर व नगर पुलिस अधीक्षक महेंद्र सिंह चौहान के मार्गदर्शन में  थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक अनिमेष द्विवेदी और उनकी टीम द्वारा शराब तस्करों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए उनके कब्जे से 90 लीटर अवैध शराब और अवैध परिवहन में प्रयुक्त वाहन जप्त 
*घटना का विवरण*_  दिनांक 03.07.2026 को थाना कोतवाली पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि  कटनी तरफ से एक काले रंग की स्कार्पियो कार मैहर तरफ अबैध शराब लेकर आ रही है जिसकी सूचना की तस्दीक हेतु बेरमा मंडी के पास एनएच.30 रोड  के पास  मैहर पुलिस टीम के द्वारा रेड कार्रवाई करते हुए स्कार्पियो वाहन क्र MP19ZT 4630 को रोक कर चेक किया गया जो स्कार्पियो वाहन के पीछे 10 कार्टून में अग्रेजी गोवा शराब कुल 90 लीटर अवैध शराब  कुल कीमती 67500 रुपए की जप्त कि गई एवं तीनो आरोपियों के विरुद्ध अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट कायम कर आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया 
*नाम पता गिरफ्तार आरोपी* 
1-गोलू उर्फ वीर सिंह सेंगर पिता गजेन्द्र सिंह उम्र 30 वर्ष निवासी बृन्दावन कालोनी बङगैया की गली थाना कोतवाली जिला मैहर (मप्र.) , 2. कंचन उर्फ कल्पना चौरसिया पति आशीष चौरसिया उम्र 32 वर्ष निवासी बृन्दावन कालोनी बङगैया की गली थाना कोतवाली जिला मैहर (मप्र.) , 3. सचिन पटेल पिता गणेश प्रसाद पटेल उम्र 22 वर्ष निवासी उमरी पैला थाना कोतवाली जिला मैहर (म.प्र.)

*जप्ती*-  1- 10 कार्टून में कुल 90 लीटर अंग्रेजी शराब कीमती 67500 रू 
2- काले रंग की स्कार्पियो क्र. MP19ZT4630  कीमती 16 लाख  रुपए
सराहनीय भूमिका - निरीक्षक   अनिमेष  द्विवेदी, उनि संतोष उलाङी प्रधान आरक्षक जय बागरी,  विपिन सोधिया आरक्षक राजेंद्र सिंह, संजय यादव, सोमेश परिहार , अनूप तिवारी , म.आर. रानू त्रिपाठी

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form