*🌼 मैहर में 12वाँ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस हर्षोल्लास से संपन्न, हजारों लोगों ने किया सामूहिक योग —
*✍️ मैहर।जिला प्रशासन मैहर के तत्वावधान में 12वाँ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस आज सरस्वती शिशु मंदिर, मैहर में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण कोलकाता से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में किया गया, जिसके साथ सभागार में उपस्थित हजारों लोगों ने एक साथ योगाभ्यास किया।कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सतना सांसद श्री गणेश सिंह, मैहर विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी, भाजपा जिलाध्यक्ष कमलेश सुहाने, नगरपालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि संतोष सोनी एवं कलेक्टर श्रीमती विदिशा मुखर्जी, सत्यभान सिंह पटेल, कुलदीप तिवारी आदि द्वारा दीप प्रज्वलन एवं मां भारती, स्वामी विवेकानंद जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण से हुआ
।सांसद गणेश सिंह ने पढ़ा पीएम मोदी का संदेश सांसद श्री गणेश सिंह ने प्रधानमंत्री जी के संदेश को उद्धृत करते हुए कहा, _"योग 'स्व' से 'समष्टि' की यात्रा है। यह केवल व्यायाम नहीं, जीवन पद्धति है जो शरीर, मन और आत्मा को जोड़ती है। 'वन अर्थ, वन हेल्थ' का समाधान योग में ही है।"_ उन्होंने 'योग से सहयोग तक' के मंत्र को अपनाने का आह्वान किया।कलेक्टर का आह्वान: योग को बनाएं दिनचर्या का हिस्सा कलेक्टर श्रीमती विदिशा मुखर्जी ने कहा, _"योग तनाव, बीपी, शुगर जैसी बीमारियों से बचाव का सबसे सरल उपाय है। मैं सभी नागरिकों से आग्रह करती हूँ कि प्रतिदिन 30 मिनट योग के लिए निकालें। स्वस्थ नागरिक ही स्वस्थ राष्ट्र का निर्माण करते हैं
।"इस अवसर पर एसडीएम दिव्या पटेल, एडिशनल एसपी चंचल नागर, सीएमओ प्रिंस अग्रवाल, तहसीलदार जितेंद्र पटेल, रवींद्र सिंह मंजू सर,कुलदीप तिवारी, देवेंद्र पांडेय, इंद्रजीत सिंह मैनी, दिनेश मिश्रा, संचालनकर्ता रामायण प्रसाद द्विवेदी, संजय गुप्ता, प्रधानाचार्य आनंद प्रकाश तिवारी, योग आचार्य पवन जैन,दीप्ति सिंह,लवकुश चौरसिया, रामकुमार रजक, अभिषेक तिवारी, जितेंद्र पांडेय, प्रिंस शर्मा, जितेंद्र शुक्ला, संजय पांडेय, दिलीप पटेल, अंबुज द्विवेदी, आदित्य नारायण शुक्ला, राजेश बढ़ोलिया, राजकुमार विश्वकर्मा सहित पुलिस विभाग, शिक्षा विभाग, पत्रकार बंधु एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।योग आचार्यों के निर्देशन में कॉमन योग प्रोटोकॉल का अभ्यास कराया गया। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के तहत स्कूल प्रांगण में पौधरोपण भी किया गया।भाजपा जिलाध्यक्ष कमलेश सुहाने ने भी योग को भारतीय संस्कृति की अमूल्य देन बताया। कार्यक्रम का समापन शांति पाठ से हुआ। आए हुए समस्त लोगों का आभार प्रकट दिनेश मिश्रा सर जी ने किया।1. मैहर में 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सांसद गणेश सिंह, कलेक्टर विदिशा मुखर्जी सहित हजारों लोगों ने किया योग। साथ ही 'एक पेड़ माँ के नाम' पर किया पौधरोपण।*
*2. सरस्वती शिशु मंदिर मैहर में सामूहिक योग करते जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं नागरिक। दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ करते सांसद एवं कलेक्टर।*
*3. कोलकाता से पीएम मोदी के सीधे प्रसारण के साथ मैहर में मनाया गया योग दिवस। योग के बाद अतिथियों ने किया वृक्षारोपण।