📢 कार्यालय पुलिस अधीक्षक, जिला सीधी (म.प्र.)
दिनांक : 25 मई 2026
🚨 खनिज विभाग, राजस्व विभाग एवं थाना बहरी पुलिस की संयुक्त बड़ी कार्रवाई
अवैध विस्फोटक सामग्री एवं वाहन सहित लगभग ₹7 लाख का मशरूका जप्त, 02 आरोपी गिरफ्तार
कलेक्टर सीधी श्री विकास मिश्रा एवं पुलिस अधीक्षक सीधी *श्री संतोष कोरी के कुशल निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अरविंद श्रीवास्तव तथा उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री अमन मिश्रा के मार्गदर्शन में खनिज विभाग, राजस्व विभाग एवं थाना बहरी पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से अवैध विस्फोटक सामग्री के परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करते हुए महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की गई।
प्रकरण का संक्षिप्त विवरण-
दिनांक 24 मई 2026 को प्रभारी जिला खनिज अधिकारी सीधी श्री कपिलमुनि शुक्ला, तहसीलदार बहरी एवं थाना प्रभारी बहरी निरी. राजेश पाण्डेय द्वारा संयुक्त रूप से बहरी क्षेत्र स्थित दुअरा खदान का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान प्राप्त सूचना एवं खनिज विभाग से प्राप्त पत्र के आधार पर वाहन क्रमांक MP 17 G 3415 को रोककर सघन जांच की गई।
जांच के दौरान वाहन में 49 नग बारूद ट्यूब (कुल