मैहर जिला के अहमदाबाद थाना क्षेत्र नेशनल हाईवे 30 पर दुर्घटना की सूचना मिलने पर थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे जहां पर पीछे से आता हुआ ट्रक में थाना प्रभारी भी आए चपेट में पढे पूरी खबर

मैहर नेशनल हाइवे 3० पर टैक्टर ट्राली को ट्रक ने मारी टक्कर, 2की मौत
राहत कार्य के दौरान अन्य बेकाबू ट्रक ने अमदरा थाना प्रभारी को कुचला
मैहर। जिले के अमदरा थाना क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाईवे-3० पर सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात एक के बाद एक हुए दो भीषण सड़क हादसों ने कोहराम मचा दिया। कटनी से मैहर आ रही श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को एक तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। इस हादसे के बाद जब पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही थी, तभी पीछे से आए एक अन्य बेकाबू ट्रक ने अमदरा थाना प्रभारी टीकाराम कुर्मी को कुचल दिया। हादसों में हताहतों की संख्या को लेकर प्रशासन और पुलिस द्बारा स्थिति स्पष्ट की जा रही है, वहीं 23 लोग घायल बताए जा रहे हैं जब कि दो लोगों की मौत बताई जा रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, कटनी जिले से श्रद्धालुओं को लेकर एक ट्रैक्टर-ट्रॉली मैहर मां शारदा के दर्शन के लिए आ रही थी। रात में जैसे ही ट्रैक्टर-ट्रॉली नया गांव के पास पहुंची तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक (क्रमांक एमपी 21 जेडजी 3854) ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर पलट गई, जिससे ट्रॉली में सवार श्रद्धालुओं में चीख-पुकार मच गई। दूसरे ट्रक की टक्कर इतनी भीषण थी कि उसका ड्राइवर भी केबिन में बुरी तरह फंस गया। मौके पर मौजूद सीएसपी महेंद्र सिह चौहान ने खुद कमान संभालते हुए करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के फंसे हुए ड्राइवर को सुरक्षित बाहर निकाला। हादसे के बाद नेशनल हाईवे पर कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया। 
रेस्क्यू के दौरान अमदरा टीआई को ट्रक ने कुचला
घटना की सूचना मिलते ही अमदरा थाना प्रभारी टीकाराम कुर्मी पुलिस बल के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया। टीआई कुर्मी जब हादसे में फंसे ड्राइवर को बाहर निकाल रहे थे, तभी करीब 2० मिनट बाद पीछे से आ रहे एक अन्य ट्रक (क्रमांक यूपी66 टी 87०6) ने पहले से खड़े ट्रक को जोरदार टक्कर मार दी। इस टक्कर के दौरान दूसरा ट्रक टीआई के ऊपर चढ़ गया, जिससे उनके पैर के पंजे गंभीर रूप से कुचल गए। हादसे के बाद मौके पर मौजूद सीएसपी महेंद्र सिह चौहान , बदेरा टीआई अभिषेक सिह और टीआई अनिमेष द्बिवेदी ने भारी पुलिस बल के साथ मोर्चा संभाला। घायल अमदरा टीआई को प्राथमिक उपचार के बाद तुरंत जबलपुर रेफर किया गया है।
हादसे में मृतकों की पहचान और घायलों का हाल
हादसे में मृतकों की पहचान प्रकाश लोधी (14 वर्ष) निवासी शाहनगर जिला कटनी और धीरेंद्र सिह निवासी रोहनिया जिला कटनी के रूप में हुई है। घायलों में राम मिलन यादव, सीमा देवी, संतोषी भाई सिह, मुकेश सिह, रजनी बाई लोधी और दीपाली लोधी शामिल है। हादसे में घायल सभी 23 लोगों को कटनी जिला अस्पताल भेजा गया, जहां से 6 लोगों की हालत गंभीर होने पर उन्हें बेहतर इलाज के लिए जबलपुर रेफर कर दिया गया है। वहीं, सीएसपी महेंद्र सिह ने बताया कि प्राथमिक जानकारी के अनुसार घायलों का उपचार जारी है।
सीएसपी ने आधे घंटे की मशक्कत के बाद फंसे ड्राइवर को निकाला
दूसरे ट्रक की टक्कर इतनी भीषण थी कि उसका ड्राइवर भी केबिन में बुरी तरह फंस गया। मौके पर मौजूद सीएसपी महेंद्र सिह चौहान ने खुद कमान संभालते हुए करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के फंसे हुए ड्राइवर को सुरक्षित बाहर निकाला। हादसे के बाद नेशनल हाईवे पर कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया। सूचना पर तीन थानों की पुलिस, एनएचआई (एनएचएआई) और पेट्रोलिग टीम ने मौके पर पहुंचकर क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटाया, जिसके बाद हाईवे पर आवागमन बहाल हो सका। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सीएसपी ने बताया कि 23 लोग हादसे में घायल हैं जिनका उपचार जारी है।
बाक्स
हादसे में मृतकों की पहचान और घायलों का हाल
हादसे में मृतकों की पहचान प्रकाश लोधी (14 वर्ष) निवासी शाहनगर जिला कटनी और धीरेंद्र सिह निवासी रोहनिया जिला कटनी के रूप में हुई है। घायलों में राम मिलन यादव, सीमा देवी, संतोषी भाई सिह, मुकेश सिह, रजनी बाई लोधी और दीपाली लोधी ,घनश्याम लोधी उम्र 35 गोधन, रीठी जिला कटनी,संतोष रानी उम्र 35 भरभरा, रीठी ,रजनी पटेल 3० बड़गांव, रीठी ,रैना पटेल उम्र 25बड़वारा ,भारती पटेल19सिमरारी, रीठी,दीपाली पटेल (उम्र 5 वर्ष) बड़गांव, रीठी ,प्रतिभा पटेल(2०)गोधना, रीठी ,कृष्ण कुमार पटेल उम्र5० साल, रीठी,दीपिका सिह उमा 14 साल बगवाना,गंगोत्री सिह, उम्र13 वर्ष भरवान,आदर्श पटेल उम्र 8 वर्ष गोधना, रीठी,आशुमन लोधी उम्र (6 वर्ष) गोधना, रीठी,आशिका लोधी उम्र 12 वर्ष गोधना,रीठी,अजय पटेल उम्र 21वर्ष दाग, रीठी, साक्षी पटेल उम्र 14वर्ष करहिया, कटनी शामिल है।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form