दिनांक – 02.05.2026
डाँ. श्री हंसराज सिंह (भा.पु.से.) पुलिस अधीक्षक महोदय, सतना के कुशल निर्देशन एवं श्री प्रेमलाल कुर्वे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (देहात) व श्री रघु केशरी SDOP नागौद के मार्गदर्शन पर थाना प्रभारी कोठी निरी. संतोष तिवारी द्वारा जघन्य हत्याकांड मामले का खुलासा करते हुये घटना के 24 घंटे के अंदर 04 फरार आरोपियो को किया गया गिरफ्तार एक फरार आऱोपी की तलास जारी ।
कोठी पुलिस द्वारा जनघन्य हत्याकांड के 04 फरार आरोपियो को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया ।
घटना का संक्षिप्त विवरणः- दिनांक 01/05/2026 को फरियादी भवानी प्रसाद डोहर पिता सुंदरलाल डोहर निवासी गौरा(मेदनीपुर) थाना सिविल लाईन जिला सतना द्वारा रिपोर्ट लेख कराया गया कि रात्रि 02.45 बजे रनेही तालाब हनुमान मंदिर के पास 05 व्यक्तियो द्वारा रास्ता रोकर फरियादी एवं फरियादी के भाई रोहित डोहर के साथ मारपीट किया गया एवं चाकू मारकर रोहित डोहर पिता संदरलाल डोहर उम्र 24 वर्ष निवासी गौरा थाना सिविल लाईन जिला सतना की हत्या कर दी गयी है । फरियादी की रिपोर्ट पर अपराध धारा 103(1),296(b),115(2),126(2),351(3),3(5) BNS पंजीबद्ध किया गया चूकि प्रकरण गंभीर प्रकृति का था जिसकी जानकारी तत्काल पुलिस अधीक्षक महोदय ,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय एवं एसडीओपी महोदय नागौद को बतायी जाकर मार्गदर्शन प्राप्त किया गया चूकि घटना अर्धरात्रि के बाद की थी अंधेरे का फायदा उठाकर आरोपीगण अलग – अलग दिशाओ मे फरार हो चुके थे । वरिष्ठ अधिकारियो से प्राप्त निर्देशन के अनुसार थाना कोठी से पुलिस की चार टीमे बनायी जाकर सायबर सेल की सहायता लेकर टीमो को रवाना कर सायबर एवं मुखबिरो की मदद से जगह- जगह आरोपियो के ठिकने के संभावित स्थानो पर लगातार दविश दी गयी एवं अधक मेहनत व प्रयास कर घटना कारित करने वाले पांच मे से चार आरोपियो को अलग – अलग स्थानो से पकडा गया । एवं एक नफर फरार आऱोपी की तलास जारी है । प्रकरण मे गिरफ्तारशुदा 04 फरार आरोपियो को घटना कारित करने के 24 घंटे के अंदर जो सभी आऱोपी कोठी थाना क्षेत्र से दूसरे थाना क्षेत्र के निवासी थे । अधक मेहनत व प्रयास करते हुये 04 फरार आऱोपीगणो को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही करते हुये माननीय न्यायालय पेश किया गया ।
गिरफ्तार आरोपीगण –
1.गौरीशंकर वर्मा पिता चुनकावन वर्मा उम्र 32 वर्ष सुजवाल नई बस्ती थाना सभापुर जिला सतना
2.सतीष डोहर पिता शिवकुमार डोहर उम्र 20 वर्ष निवासी गौरा थाना सिविल लाईन जिला सतना
3.अमर चौधरी पिता राजेश चौधरी उम्र 20 वर्ष निवासी सुजावल नई बस्ती थाना सभापुर जिला सतना
4.आपचारी बालक
जप्ती –
घटना मे प्रयुक्त चाकू
सराहनीय भूमिका- उक्त कार्यवाही मे थाना प्रभारी कोठी निरी. संतोष तिवारी, सउनि अश्वनीधर द्विवेदी, सउनि.राजबहादुर सिंह ,प्र.आर.देवेंद्र सेन ,प्रमोद तिवारी ,आर. रिकूं जाटव,रामनरेश बैगा , रामगणेश पटेल ,दिलीप यादव , संतोष धुर्वे ,विशाल नागर की सराहनीय भूमिका रही है ।