36 घंटे के अंदर नाबालिक बालिका को जीआरपी सतना ने किया दस्तयाब
फरियादी दिवाकर कुमार पिता मुकेश मंडल उम्र 22 साल निवासी रसलपुर थाना बाजपट्टी जिला सीतामढ़ी बिहार का घटना दिनांक 20.5.26 को मुजफ्फरपुर से रायपुर के लिए ट्रेन 15231 बरौनी गोंदिया एक्सप्रेस के कोच S6 के बर्थ नंबर 50,51 में अपनी नाबालिक 14 वर्षीय बहन के साथ यात्रा कर रहे थे यात्रा के दौरान फरियादी की नाबालिक बहन लेडिज़ प्रॉब्लम होने से रेलवे स्टेशन अमदरा में उपयोगी सामान लेने उतर गई थी तभी ट्रेन रवाना हो गई थी कटनी ट्रेन पहुंचने पर फरियादी की बहन ना मिलने पर जीआरपी थाना कटनी/ मैहर को सूचना दी गई थी जीआरपी कटनी के द्वारा अपराध कायम कर जीआरपी सतना को मामले की डायरी भेजी गई जीआरपी कटनी से डायरी प्राप्त होने पर मामलें की गम्भीरता को देखते हुए तत्काल अपराध क्रमांक 247/26 धारा 137(2) बीएनएस कायम कर विवेचना में लिया गया घटना की सूचना तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया जिनके दिशानिर्देश मे बड़ी सूझबूझ सेअपहृत बालिका की तलाश पता राशि की गई बालिका अमदरा स्टेशन में कुछ सामान लेने उतरी थी और ट्रेन चल दी इसके पास मोबाईल नही था ,यह अमदरा स्टेशन कटनी मे एक मकान में गई ,वहा एक वृद्ध महिला के सम्पर्क मे आई और बताई कि ट्रेन छूट गई जिसकी गम्भीरता को देखते हुए महिला इसे मानिकपुर ऊंचाडीह ले गई , अपहर्ता बालिका वृद्ध महिला के साथ वही रही, उसने महिला के फोन का उपयोग की थी जिसके लोकेशन मे मानिकपुर पहुचे तो वहा से बालिका अपने जीजा के साथ चली गई, जिसका नम्बर लेकर ,साइबर सेल जबलपुर के माध्यम से लोकेशन प्राप्त कर अपह्रत बालिका को मानिकपुर से दस्तयाब किया गया बालिका को उसके परिजनों को सुपुर्द किया गया गुम बालिका 36 घंटे के अंदर दस्तयाब कर परिजनों के सुपुर्द किया गया है गुम बालिका के दस्तयाबी में उप निरीक्षक राजेश राज ASI रवि मांझी प्रधान आरक्षक दयाचंद तिवारी आरक्षक 71 प्रशांत यादव महिला आरक्षक शीलू तिवारी एवं आर पी एफ प्रधान आरक्षक श्री राम यादव के द्वारा सराहनीय योगदान दिया गया है