सतना जिला के पुलिस अधीक्षक कोठी थाना अंतर्गत ग्राम बरहना जन चौपाल लगाकर ग्रामीण जनता की सुनी समस्या पढ़े पूरी खबर

*कोठी थाना अंतर्गत बरहना में सजी 'पुलिस जन चौपाल*

*पुलिस अधीक्षक हंसराज सिंह ने ग्रामीणों की समस्याएं सुन किया संवाद!*  
​कोठी - रीवा जोन आईजी गौरव राजपूत के 'आपकी पुलिस आपके द्वार' अभियान के तहत कोठी अंतर्गत बरहना गांव में 'जन चौपाल'  का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में  एसडीओपी रघु केशरी सहित कोठी थाना प्रभारी निरीक्षक  संतोष कुमार तिवारी पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।
संवाद के दौरान ग्रामीणों ने खुले तौर पर अपनी समस्याएं रखीं। स्थानीय निवासियों ने तालाब के पास अनावश्यक नशेड़ियों के जमावड़े और कुछ स्थानों पर अवैध शराब बिक्री की शिकायत के साथ पंचायत स्तर की बुनियादी अव्यवस्थाओ पर भी खुलकर चर्चा करी । इस पर गंभीरता दिखाते हुए पुलिस अधीक्षक हंसराज सिंह द्वारा एसडीओपी और थाना प्रभारी को तत्काल पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि ऐसे असामाजिक तत्वों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।
बैठक में ​सुरक्षा और सहायता का भरोसा दिलाते हुए किसी भी अपराध की सूचना बिना किसी हिचकिचाहट पुलिस को देंने की बात कहीं गई, बैठक में ​साइबर फ्रॉड, ​सड़क दुर्घटना,​महिला सुरक्षा, जैसे मामलो पर ​सीधा संवाद करते हुए जनता और पुलिस के बीच की दूरी को कम करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक ने उपस्थित नागरिकों के साथ अपने व्यक्तिगत मोबाइल नंबर साझा किए। उन्होंने कहा कि किसी भी आपात स्थिति या सूचना साझा करने के लिए ग्रामीण सीधे उनसे संपर्क कर सकते हैं। ​इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण जन, थाना स्टाफ और स्थानीय गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। पुलिस की इस पहल की क्षेत्र में काफी सराहना की जा रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form