*कलेक्टर मैहर ने उपार्जन केन्द्र हरनामपुर मंडी का किया औचक निरीक्षण*
मैहर - कलेक्टर मैहर श्रीमती बिदिशा मुखर्जी ने शुक्रवार को हरनामपुर मंडी में उपार्जन केंद्र का निरीक्षण किया।उन्होंने राज्य शासन के निर्देशानुसार 17 अप्रैल से गेहूं खरीदी शुरू होने के बावजूद उपार्जन केंद्र में गेहूं की आवक और उठाव नहीं पाए जाने पर जिला प्रबंधक नान पंकज बोरसे और मंडी सचिव को कड़ी फटकार लगाई।कलेक्टर ने नॉन के जिला प्रबंधक और मंडी सचिव को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।