मैहर जिला अमरपाटन थाना प्रभारी साधना कठेल एवं हमराही स्टाफ के द्वारा बाइक चोरी करने वाले को किया गिरफ्तार पढ़े पूरी खबर

*अमरपाटन पुलिस ने बाइक चोरी का किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार*
अमरपाटन पुलिस ने बाइक चोरी के मामले का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया,पुलिस अधीक्षक मैहर अवधेश प्रताप सिंह के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक साधना कठेल के नेतृत्व में पुलिस द्वारा देर शाम वाहन चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान संदेह के आधार पर एक युवक को रोककर पूछताछ की गई। युवक के कब्जे से TVS Apache बाइक क्रमांक MP19 ZB 1285 मिली, जिसके संबंध में पूछताछ करने पर बाइक चोरी की होने का खुलासा हुआ। आरोपी की पहचान विक्रम केवट, उम्र 20 वर्ष, निवासी उमरी अकड़ाल, जिला रीवा के रूप में हुई। पूछताछ में चोरी की बाइक बेचने में अर्जुन साकेत, उम्र 21 वर्ष, निवासी केमर, जिला सतना का नाम सामने आया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया,मामले में जांच जारी।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form