मैहर जिला अमदरा थाना क्षेत्र कुत्ते को बचाने के चक्कर में पलटा ट्रैक्टर ड्राइवर की गई जान पढे पूरी खबर

मैहर: कुत्ते को बचाने में पलटा ट्रैक्टर, चालक की मौत
मैहर। अमदरा थाना क्षेत्र के ग्राम टिसकिली कला में सोमवार शाम दर्दनाक हादसा हो गया। ट्रैक्टर पलटने से चालक सुशील सिंह गोंड की मौके पर मौत हो गई, जबकि 3 लोग घायल हुए। सूचना कर्ता दुर्गेश सिंह पिता नारायण सिंह गोंड उम्र 24 निवासी टिसकिली कला ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई। पिता नारायण सिंह के नाम रजिस्टर्ड ट्रैक्टर से बड़ा भाई सुशील सिंह परिवार को घुमाने उरदानी ले जा रहा था। तभी धनवाही-नयाखेड़ा के बीच शाम लगभग 4:15 बजे सामने कुत्ता आ गया, जिसे बचाने में ब्रेक लगाने से ट्रैक्टर पलट गया। ट्रैक्टर के नीचे दबने से सुशील की सिर में चोट आने से मौके पर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची अमदरा थाना से डायल 112 पुलिस द्वारा शव को पोस्टमार्टम के लिए अमदरा भेजा सभी घायलों को एम्बुलेंस की मदत इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य अमदरा ले जाया गया।अमदरा पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form