मैहर जिला रामनगर ब्लॉक में ग्राम पंचायत गोविंदपुर जल गंगा संवर्धन अभियान का आयोजन किया गया पढ़े पूरी खबर

दिनांक 29/6/2026 को  जल गंगा संवर्धन अभियान ब्लॉक  स्तरीय  समापन कार्यक्रम विकासखंड रामनगर के गोविंदपुर  पंचायत अंतर्गत  गौहानी चौपड़ा मंदिर स्थित  बावड़ी में आयोजित किया गया
 जिसके मुख्य अतिथि के रूप में  माननीय जिला पंचायत अध्यक्ष रामखेलावन कोल जी अध्यक्षता  राजेश अवधिया सोभनाथ पांडे गीताश्रय समिति सुभाष पांडेय हर्ष लोक कल्याण समिति प्रभारी कमलेश्वर साहू संस्कार ग्राम विकास समिति प्रभारी रवि प्रताप सिंह आर के यस शिक्षा समिति सचिव प्रकाश साकेत नवप्रवर्तन जन कल्याण संस्थान अध्यक्ष लक्ष्मी साकेत   परामर्श दाता रामशुशील कुशवाहा  समाज सेवी अश्वनी साकेत की गरिमामई उपस्थिति में संपन्न हुआ कार्यक्रम की शुरुआत   श्रमदान अंतर्गत बावड़ी की साफ सफाई की गई एवं बावड़ी की  साज सज्जा, बाबड़ी पूजन किया गया कार्यक्रम के अंत में जल चौपाल का आयोजन किया गया जिसमें 
 मुख्य अतिथि श्री रामखेलावन कोल जी द्वारा 
  द्वारा अपने उद्बोधन में समाज के प्रत्येक जन समुदाय की जल को बचाने के लिए  सहभागिता सुनिश्चित करनी होगी व ग्रामीण स्तर पर स्थापित जल संरचना मैं सामूहिक प्रयास के माध्यम से वर्षा जल संचयन करने का संदेश दिया गया कार्यक्रम में वृक्षारोपण,जल संचय हेतु समस्त उपस्थित जनों को शपथ दिलाई गई। 
कार्यक्रम में नवांकुर संस्था संस्थाएं व प्रस्फुटन समिति के सदस्य   परामर्शदाता  एवं ग्रामीण जन उपस्थित रहे

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form