*आस्था के केंद्र मंदिरों में चोरी रोकने हेतु विशेष व्यवस्था करें सरकार*
मैहर के समाज सेवी रमापति गौतम ने मंदिर जो कि हिंदू आस्था के केंद्र है वहां पर लगातार चोरियों की घटना करोड़ो सनातनियों के आस्था में कुठाराघात है इस प्रकार के चोरियों को रोकने के लिए सरकार को विशेष कानून बनाकर नियंत्रण करना चाहिए तथा धार्मिक केदो मंदिरों को राजनीतिक प्रभाव से दूर रखना चाहिए सन 1958 में नाथद्वारा मंदिर राजस्थान का जो सभी राजाओं का श्रद्धा का केंद्र मान्यता प्राप्त था पर वहां कई टन सोना गायब हुआ एवं भगवान के सिंगर का सामान भी चोरी हुआ मंगलदास नाम के एक भक्त ने पंडित जवाहरलाल नेहरू तत्कालीन प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर सूचना दिया था तत्कालीन प्रधानमंत्री पंडित नेहरू ने राजस्थान के मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर कोई भी मठ मंदिर किसी व्यक्ति की निजी धरोहर नहीं होनी चाहिए धार्मिक स्थल का चढ़ावा दान धर्म में ही लगाना चाहिए एवं व्यक्तिगत संस्था के अधीन नहीं होनी चाहिए राजाओं द्वारा निर्मित मंदिर जनता के धन से बनाई गई थी जनहितार्थ में उद्देश्य था श्री गौतम ने मंदिर के
अलावा अन्य ध धार्मिक स्थलों जैसे मस्जिद गिरजाघर में भी ऐसी व्यवस्था होनी चाहिए ताकि वहां पर होने वाली विसंगतियों की निगरानी सरकार के नियंत्रण में हो
सभी धार्मिक स्थलों में वस्त्र कोड लागू होना चाहिए एवं दान की रसीद देना अनिवार्य किया जाना चाहिए