*उचेहरा के 6 मंदिर मे चोरी करने के साथ समान खरीदने वालो को उचेहरा पुलिस ने किया गिरफ्तार।*
उचेहरा पुलिस ने मंदिरों में पीतल के घंटे और अन्य सामग्री की चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, 1 आरोपी अभी भी फरार होना बताया गया हैं। पुलिस अधीक्षक सतना के निर्देशन और वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में उचेहरा थाना प्रभारी सतीश मिश्रा और उनकी टीम ने
मिल कर मंदिरो मे लगातार हो रही चोरियो के बड़े मामले का खुलासा किया हैं। पकडे गए चोरो व खरीद दारो के पास से पीतल के घंटे बरामद होना बताया गया हैं। पूछताछ में आरोपियों ने उचेहरा क्षेत्र के कई मंदिरों से चोरी की घटनाओं को स्वीकार किया।
पुलिस ने आरोपियों के पास से पीतल के घंटे, कलश और अन्य सामग्री बरामद की, जिसकी कुल कीमत लगभग 37,600 रुपये आंकी गई है। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है।
*गिरफ्तार आरोपी:*
1. अमित कोल (उम्र 22), पिता नन्दीलाल कोल, निवासी उरदनी, थाना उचेहरा।
2. अतुल साकेत (उम्र 28), पिता सोमनाथ साकेत, निवासी उरदनी, थाना उचेहरा।
3. प्रीतम साकेत (उम्र 24), पिता मोतीलाल साकेत, निवासी उरदनी, थाना उचेहरा।
4. विनय साकेत (उम्र 23), पिता विश्वनाथ साकेत, निवासी उरदनी, थाना उचेहरा।
5. योगेन्द्र उर्फ ओम साकेत (उम्र 26), पिता राज बहादुर साकेत, निवासी उरदनी, थाना उचेहरा।
6. राजेश ताम्रकार (उम्र 50), पिता हनुमान प्रसाद ताम्रकार, निवासी वार्ड क्रमांक 7, उचेहरा।
7. विजय ताम्रकार (उम्र 40), पिता गुलाब चन्द्र ताम्रकार, निवासी वार्ड क्रमांक 6, उचेहरा।
8. कैलाश ताम्रकार (उम्र 41), पिता द्वारिका प्रसाद ताम्रकार, निवासी वार्ड क्रमांक 13, उचेहरा।
*बरामद सामग्री:*
11-11 किलोग्राम के 2 पीतल के घंटे (कीमत 17,600 रुपये)
5-5 किलोग्राम के 2 पीतल के घंटे (कीमत 8,000 रुपये)
3 किलोग्राम का 1 घंटा (कीमत 2,400 रुपये)
2.5-2.5 किलोग्राम के 2 घंटे (कीमत 4,000 रुपये)
1-1 किलोग्राम के 2 घंटे (कीमत 1,600 रुपये)
एक पीतल का कलश (कीमत 4,000 रुपये)
मंदिर के सिक्के
*कुल बरामद सामग्री की कीमत:* 37,600 रुपये।