रामनगर## *बालू लदे हाइवा ने ली गरीबो की जान* *अवैध बालू परिवहन की अनियंत्रित गति बनी हादसे का सबब*
रामनगर थाना अंतर्गत सड़क पर अनियंत्रित गति का कहर जारी है जिसके चलते देर शाम बालू लदे अनियंत्रित उच्च गति से सड़क पर दौड़ते हुए हाइवा की चपेट में हीरो एच एफ डीलक्स सवार आ गए जिनमे से चालक व बीच मे बैठे हुए पिता पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई वही गम्भीर रूप से घायल महिला को रामनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार देकर गहन चिकित्सा जांच के लिए संजय गांधी अस्पताल रीवा के लिए रेफर किया गया है,खबर के मुताबिक ग्राम डागा गुलवार निवासी लक्ष्मी पाल उम्र लगभग 45 वर्ष पिता मुज्जू पाल 65 वर्ष अपनी पत्नी शीला पाल उम्र 40 वर्ष को लेकर ग्राम बरा जोवा रिश्तेदारी से तीन लोग अपने गृह ग्राम दो पहिया वाहन हीरो एच एफ डीलक्स एमपी19 जेड एम 1881 से जा रहे थे,देर शाम 7 बजे के करीब ग्राम भिटारी के पास तेज गति से आते हुए अवैध बालू का ओवर लोड परिवहन कर रहे
अनियंत्रित हाइवा एमपी 19 एच ए 5662 की चपेट में आ गए , उनकी बाइक सहित घिसटती चली गई ,जिससे मौके पर बुजुर्ग पिता पुत्र की मौत हो गई,सूचना पर डायल हंड्रेड व पुलिस महकमे ने गम्भीर रूप से घायल महिला को रामनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुचाया वही शवो को सुरक्षित मरचुरी रामनगर पहुचाया गया है
, जिनका पीएम पश्चात शवो को परिजनों को सौंपा जाएगा,एवम हाइवा को थाना रामनगर में खड़ा करवाया गया है,चालक के बारे में जानकारी नही मिल पाई है ,सूत्रों की अगर माने तो अवैध बालू परिवहन में राजस्व या सम्बन्धित विभाग द्वारा चल रही जांच कार्यवाही धड़ पकड़ से बचने के लिए तेज गति से भागता हुआ ओवर लोड बालू परिवहन कर रहा हाइवा दो पहिया वाहन चालक व सवारियों को चपेट में ले कर उनकी जान का दुश्मन बन गया वही एक और सड़क दुर्घटना में ग्राम गोरसरी के पास एक के मरने व एक के घायल होने का समाचार है,जिसके शव को भी मरचुरी रामनगर में रखा गया है वही घायल का इलाज चल रहा है,कुल मिलाकर बालू माफिया का खेल खुरेजी हो रहा है जिस पर तत्काल लगाम लगाई जाने की जरूरत है