*जिला मैहर*
*दिनांक 05.02.26*
*ताला थाना पुलिस को मिली बड़ी सफलता*
*पुलिस ने सुलझाई अंधी हत्या की गुत्थी, मृतिका का पारिवारिक नाती ही निकला आरोपी*
*जमीनी विवाद को लेकर सिर मे सिलौंटी पटक कर हत्या करने वाले आरोपी को 03 दिवस के भीतर चिन्हित कर किया गिरफ्तार।*
*श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अवधेश प्रताप सिंह भा.पु.से. के निर्देशन एवं श्रीमन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मैहर डा. चंचल नागर एवं श्रीमान अनुविभागीय अधिकारी पुलिस महोदय अमरपाटन के मार्ग दर्शन में निरी. महेन्द्र मिश्रा थाना प्रभारी ताला एवं उनकी टीम ने हत्या के आरोपी को किया गिरफ्तार ।*
*घटना का विवरण-* दिनांक 01.02.26 मे ग्राम धतुई मे सूचनाकर्ता श्रीमती मानवती अग्निहोत्री के द्वारा मौके पर रिपोर्ट दर्ज करायी गयी कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने मृतिका गीता अग्निहोत्री पति स्व. नन्दनी प्रसाद अग्निहोत्री उम्र 71 वर्ष निवासी ग्राम धतुई थाना ताला जिला मैहर (म.प्र.) के सिर मे सिलौंटी पटककर हत्या कर दी है जिस पर पुलिस द्वारा अपराध क्र. 39/26 धारा 103(1),333 बी.एन.एस. के तहत पंजीबद्ध कर शव पंचनामा कार्यवाही उपरांत मृतिका के शव का पीएम कराया गया तथा तत्काल अनुसंधान कार्यवाही प्रारंभ की जाकर मुखबिर तंत्र सक्रिय किया गया मौके पर श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय मैहर एवं एसडीओपी महोदय अमरपाटन उपस्थित आये जिनके द्वारा अनुसंधान संबंधी दिशा निर्देश दिये गये जिनका पालन करते हुए एफएसएल टीम, फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट के साथ मिलकर घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया गया एवं महत्वपूर्ण भौतिक साक्ष्य जप्त किये गये तथा साक्षीगण के कथन लेखबद्ध किये गये एवं जमीनी स्तर पर ग्रामीणों से भी चर्चा कर आसूचना संकलन किया गया जिससे मृतिका श्रीमती गीता अग्निहोत्री की बहन मानवती अग्निहोत्री जो कि उसी के परिवार मे ब्याही थी उसके बच्चों से जमीनी विवाद को लेकर झगड़े की बात सामने आयी जो विश्वसनीय मुखबिर सूचना के आधार पर संदेही राजकुमार उर्फ मिसरा अग्निहोत्री को अभिरक्षा मे लेकर हिकमत अमली से पूछताछ की गयी जो अपना जुर्म स्वीकार किया और जमीनी विवाद की बात को लेकर मृतिका की हत्या करना एवं लालच मे आकर मृतिका के चांदी के पायल व हाथ की अंगूठी निकालकर ले जाना बताया जिसे आरोपी के पेश करने पर बरामद किया गया है एवं आरोपी को गिरफ्तार किया जाकर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाता है।
*जप्ती–* 1.मृतिका की चांदी की एक जोड़ी पायल व एक नग अंगूठी
2. आरोपी के रक्तरंजित कपड़े
*नाम गिरफ्तारशुदा आरोपी-* राजकुमार उर्फ मिसरा अग्निहोत्री पिता विनोद उर्फ दिनेश अग्निहोत्री उम्र 22 वर्ष निवासी ग्राम धतुई थाना ताला जिला मैहर (म.प्र.)
*सराहनीय भूमिका-* निरी. महेन्द्र कुमार मिश्रा थाना प्रभारी ताला, सउनि. समयलाल ठकुरिया, सउनि. रामावतार रावत, प्र.आर. राकेश मिश्रा, प्र.आर. पंकज मिश्रा, प्र.आर. चा. भरत केशरी, प्र.आर. चंदन शुक्ला, प्र.आर. संजय तिवारी, आर. संतोष द्विवेदी, आर. जितेन्द्र दुबे, आर. नागेन्द्र यादव, सै. कमलेन्द्र सिंह थाना ताला एवं डा. महेन्द्र सिंह (एफएसएल अधिकारी) एवं टीम, उप निरी. अजीत सिंह (फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट), सायबर सेल टीम आर. संदीप सिंह परिहार, आर. सुशील द्विवेदी की महत्वपूर्ण भूमिका रही ।