मैहर जिला में 4 माह से पत्नी का हत्या करने वाले आरोपी को मैहर पुलिस को मिली सफलता पढ़ें पूरी खबर

*थाना कोतवाली जिला मैहर* 
*दिनांकः- 31/01/26*

*चाकू मारकर पत्नी की हत्या का फरार आरोपी केशव दुवे जबलपुर से गिरफ्तार* 

पुलिस अधीक्षक मैहर श्री अवधेश प्रताप सिंह के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉक्टर चंचल नागर व नगर पुलिस अधीक्षक महेंद्र सिंह चौहान के मार्गदर्शन में  थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक अनिमेष द्विवेदी और उनकी टीम के द्वारा 04 माह से फरार हत्या के आरोपी को गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की ।

*घटना का विवरणः-*  दिनांक 21.09.2025 को फरियादी द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि इसका जीजा केशव दुवे निवासी गोटेगांव नरसिंहपुर का इसके घर सगमनिया आया था जो अपनी पत्नी अर्चना दुवे से झगडा विवाद कर चाकू से गले मे वार किया है तथा बीच बचाव मे फरियादी के भाई के साथ भी डंडा से मारपीट किया है, रिपोर्ट पर अपराध धारा 296, 109, 115(2) बीएनएस कायम कर विवेचना की गई । मामले की मजरूबा अर्चना दुवे की उपचार दौरान जिला अस्पताल सतना मे मृत्यु होने से मामले मे धारा 103 बीएनएस का इजाफा किया जाकर आरोपी केशव दुवे की लगातार संभावित स्थानों पर दविश देते हुये पता तलाश के क्रम मे दिनांक 30.01.2026 को भेंडाघाट जबलपुर मे मुखबिर सूचना पर दस्तयाब किया गया जिसे गिरफ्तार कर पेश न्यायालय किया गया जहां से आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा मे भेजा गया है ।

*नाम पता गिरफ्तार आरोपीः-*  केशव दुबे उर्फ भैय्याजी पिता प्रहलाद दुवे उम्र 39 वर्ष निवासी देव मुरलीधर वार्ड थाना गोटेगांव जिला नरसिंहपुर

*सराहनीय भूमिकाः-* निरीक्षक अनिमेष द्विवेदी, सउनि सतीश मिश्रा, प्रआर पुष्पेंद्र वर्मा, जय बागरी, आर. शिवदीप सिंह, शिवम तिवारी, संदीप सिंह परिहार एवं सुशील द्विवेदी की रही ।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form