मैहर जिला रामनगर में मध्य प्रदेश शासन जन अभियान ग्रामोदय से अभ्युदय योजनाओं को लाभ पहुंचाने के लिए रामनगर ब्लॉक सभा कक्ष में किया गया बैठक पढ़े पूरी खबर

*मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद रामनगर*

ग्रामोदय से अभ्युदय मध्यप्रदेश अभियान अंतर्गत विकास खण्ड स्तरीय कार्यशाला संपन्न......!
मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद रामनगर द्वारा आज दिनांक 18 जनवरी को स्वामी विवेकानंद जयंती एवं ग्राम विकास पखवाड़ा 12 जनवरी से 26 जनवरी के अवसर पर विकास खण्ड स्तरीय ग्रामोदय से अभ्युदय मध्यप्रदेश कार्यक्रम का आयोजन जनपद पंचायत सभाकक्ष रामनगर में किया गया,
कार्यकम में मुख्य अतिथि श्री रामखेलावन कोल अध्यक्ष जिला पंचायत सतना, विशिष्ट अतिथि श्री सूरज गुप्ता उपाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी ज़िला मैहर, श्री विजय त्रिपाठी थाना प्रभारी एवं पुलिस निरीक्षक थाना रामनगर, श्री रामजी अवधिया वरिष्ठ समाज सेवी रहे,
कार्यक्रम में सर्व युग दृष्टा, महान दार्शनिक एवं सनातन परम्परा के उद्घोषक स्वामी विवेकानंद जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीपांजलि अर्पित कर शुभारंभ किया गया।
कार्यक्रम मुख्य अतिथि श्री रामखेलावन जी ने कहा कि जन अभियान परिषद द्वारा गांव गांव में ग्रामोदय से अभ्युदय मध्यप्रदेश अभियान अंतर्गत शासन की योजनाओं एवं कार्यक्रमों पहुंचाया जा रहा है इसके कई विषय अत्यंत महत्वपूर्ण है जैसे जैविक खेती और पर्यावरण संरक्षण पर कार्य करना आज सबसे महती आवश्यकता है हम सभी शासन का सहयोग करते हुए किसानों को पुनः जैविक खेती के लिए प्रेरित करना चाहिए यदि हम अभी नहीं चेते तो बहुत देर हो जाएगी,
कार्यशाला में मुख्य वक्ता रामजी अवधिया ने कहा कि स्वामी विवेकानंद जी ने दुनिया में भारतीय सनातन धर्म ध्वजा को फहराया था उन्होंने कहा था कि आने वाली सदी भारत की है,
कार्यक्रम में श्री सूरज गुप्ता, थाना प्रभारी श्री विजय त्रिपाठी एवं विकास खंड समन्वयक प्रदीप तिवारी ने भी अपना उद्बोधन दिया।
आज आयोजित कार्यक्रम में मुख्य रूप से नवांकुर संस्था प्रमुख सुभाष पांडेय, रवि प्रताप सिंह, प्रकाश साकेत अश्वनी कुमार, मेंटर्स आभा द्विवेदी, चंद्रकली पटेल, रामसुशील कुशवाहा, नीरज कुमार शुक्ला,रवेंद्र सेन, अरविंद गर्ग,महिमा निगम, ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों के प्रतिनिधी एवं छात्र छात्राओं की सहभागिता रही।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form