सतना जिला के पुलिस अधीक्षक निर्देशन पर मझगवां थाना प्रभारी के द्वारा यूपी से मवेशियों की तस्करी करने वाले दो आरोपी एवं ट्रक को किया कार्यवाही पढ़े पूरी खबर



मझगवां थाना क्षेत्र में अवैध रूप से पशुओं का परिवहन करने वाले 02 आरोपियों पर की गई वैधानिक कार्यवाही
आरोपियों के कब्जे से 42 नग भैस/पड़ा कीमती करीब 784000 रूपये के बरामद कर अवैध परिवहन में प्रयुक्त एक डीसीएम ट्रक कीमती करीब 3000000 का किया गया जप्त ।

पुलिस अधीक्षक सतना हंसराज सिंह द्वारा सतना जिले के समस्त थाना प्रभारियों को अवैध रूप से पशुओं का परिवहन करने वाले व्यक्तियों के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था,पुलिस अधीक्षक सतना के निर्देशन में थाना मझगवां में 02 आरोपियों के विरूद्ध अवैध रूप से पशु परिवहन करते पाये जाने पर वैधानिक कार्यवाही करते हुये अपराध पंजीबद्ध किया गया है ।
मामले मे दिनांक 06.01.2026 को थाना प्रभारी मझगवां को मुखविर द्वारा सूचना प्राप्त हुई की कुछ लोग एक डीसीएम ट्रक में पशुओं को क्रूरता पूर्वक भरकर अवैध रूप से परिवहन कर ले जा रहे है । थाना प्रभारी मझगवां द्वारा मुखविर सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया । जिस पर पुलिस अधीक्षक सतना के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देहात  प्रेमलाल कुर्वे व अनुविभागीय अधिकारी पुलिस चित्रकूट राजेश सिंह बंजारे के मार्गदर्शन, थाना प्रभारी मझगवां निरी आदित्य नारायण सिंह धुर्वे के नेतृत्व में थाना मझगवां पुलिस टीम द्वारा मुखबिर सूचना के आधार पर आज दिनांक 06/01/26 को पिण्डरा पेट्रोल पम्प के पास से डीसीएम क्रमांक यूपी 90 बीटी 7276 मे कुल 42 नग भैस /  पड़ा जिनके पैर रस्सी से बंधे क्रूरतापूर्वक ठूंस-ठूंस कर भरे पाये जाने पर उपरोक्त भैस / पडा व डीसीएम ट्रक को जप्त कर दोनो आरोपियों के विरूद्ध थाना मझगवां में पशुक्रूरता अधिनियम एवं मोटर व्हीकल एक्ट के अतंर्गत्त अपराध कायम किया जाकर विवेचना में लिया गया । 
नाम पता आरोपी -
1. अहसान पिता आशिक अली उम्र 28 साल निवासी ग्राम लहुरेटा थाना नरैनी जिला बांदा ( उ प्र )  
02. समीम अली पिता महबूब अली उम्र 28 साल निवासी ग्राम लहुरेटा थाना नरैनी जिला बांदा ( उ प्र ) 
जप्त मशरूका - पुलिस टीम द्वारा आरोपियों के कब्जे से परिवहन में प्रयुक्त डीसीएम क्रमांक यूपी 90 बीटी 7276 कीमती 3000000 एवं 42 नग भैस /  पड़ा कीमती करीब 784000 रूपये को बरामद किया गया ।

सराहनीय योगदान - उक्त संपूर्ण कार्यवाही थाना प्रभारी मझगवां निरी आदित्य़ नारायण सिंह धुर्वे के नेत्रत्व में सउनि जय सिंह बागरी व उनकी टीम द्वारा की गई है  ।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form