जिला मैहर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन पर ताला थाना प्रभारी मावेसियों से भरा ट्रक में किया गया कार्यवाही


*दिनाक – 05.01.26*
*थाना- ताला जिला मैहर (म.प्र.)*
*मवेशी तस्करों के विरुद्ध मैहर पुलिस की बड़ी कार्यवाही*

*28 नग पड़ा व 06 नग भैंस से लदा ट्रक क्रमांक  MP 53 GA 4361 जप्त*
                                         
                        *श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अवधेश प्रताप सिंह  के कुशल निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सतना डा. चंचल नागर एवं  श्रीमान अनुविभागीय अधिकारी पुलिस महोदय अमरपाटन के मार्ग दर्शन में थाना ताला पुलिस द्वारा निम्नानुसार कार्यवाही की गई–*
                          
*घटना विवरण-* दिनांक 05.01.26 को रात्रि करीब 02.30 बजे करीब कंट्रोल रूम मैहर से सूचना प्राप्त हुई कि एक टाटा DCM ट्रक क्र. MP 53 GA 4361 मे कुछ भैंस एवं पड़ा को क्रूरता पूर्वक लोड कर गोविन्दगढ़ तरफ से बेला तरफ आ रहा है जिसकी की सूचना पर उप निरी. नागेश्वर प्रसाद मिश्रा चौकी प्रभारी मुकुन्दपुर द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए हमराह स्टाप के गुजरा टोल प्लाजा के पास नाकाबंदी कर ट्रक क्रमांक ट्रक क्रमांक  MP 53 GA 4361 रोकवाया गया जिसमे से उतरकर ट्रक का चालक एवं उसका साथी ट्रक को खडा कर छोड़कर भागने का प्रयास किये, जिन्हे घेराबंदी कर अभिरक्षा मे लेकर उनका नाम पता पूछा गया जो  चालक ने अपना नाम अल्ताफ खान पिता मदीना खान उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम छवारी थाना मझौली जिला सीधी (म.प्र.) एवं दूसरे व्यक्ति से नाम पता पूछा गया जो अपना नाम इलताक खान पिता जिमी खान उम्र 28 वर्ष निवासी ग्राम छवारी थाना मझौली जिला सीधी (म.प्र.) के होना बताये जो गवाहों के समक्ष ट्रक में पीछे तलाशी ली गयी जिसमे 28 नग पड़ा(भैंसा) व 06 नग भैंस को ठूंस ठूंसकर क्रूरतापूर्वक दो तल मे भरे होना पाये गये 

जो चालक से पूछताछ करने पर वाहन स्वामी एवं मवेशी व्यापारी मुबारक खान पिता शरीफ खान सभी निवासी ग्राम छवारी थाना मझौली जिला सीधी (म.प्र.) द्वारा भैस पड़वा (मवेशियों) को कसाईघरों मे वध करवाने के उद्देश्य से बिक्री करने हेतु क्रूरता पूर्वक लोड कर अवैध परिवहन करते हुए ले जाते हुए पाया गया जो अपराध धारा 11(1)(घ) पशुओं के प्रति क्रूरता का निवारण अधिनियम, 4,6,10 म.प्र. कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम एवं 66/192, 130/177(3) MV ACT के तहत दण्डनीय अपराध होना पाये जाने से उक्त टाटा DCM ट्रक क्र. MP 53 GA 4361 एवं कुल 34 नग भैंस पड़ा जप्त किया गया एवं आरोपीगण के विरुद्ध अपराध सदर पंजीबद्ध किया जाकर विवेचना मे लिया गया  ।

*जप्ती–* 1. टाटा DCM ट्रक क्र. MP 53 GA 4361 कीमती 15,00,000/- रुपये
                2. कुल 34 नग भैंस पड़ा कीमती 5,50,000/-रुपये  लगभग 

*नाम पता आरोपीगण-* 1. अल्ताफ खान पिता मदीना खान उम्र 35 वर्ष, 
2. इलताक खान पिता जिमी खान उम्र 28 वर्ष, 
3. मुबारक खान पिता शरीफ खान सभी निवासी ग्राम छवारी थाना मझौली जिला सीधी (म.प्र.)
 
*सराहनीय भूमिका-*  निरी. महेन्द्र कुमार मिश्रा थाना प्रभारी ताला, उप निरी. नागेश्वर प्रसाद मिश्रा चौकी प्रभारी मुकुन्दपुर, प्र.आर. इच्छालाल तिवारी, आर. आशीष मिश्राएवं विवेक मिश्रा

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form