सतना जिला सिविल लाइन पुलिस ने ढाबा में अडीबजी करने वाले गुडा टैक्स मांगने एवं मारपीट करने पर चार आरोपियों को किया गिरफ्तार पढ़ें पूरी खबर

*सतना। सिविल लाइन पुलिस में ढाबा मे अडीबाजी करने वाले चार आरोपी किया गिरफ्तार।*
*घटना का विवरणः-*
फरियादी रवि केशरी पिता लालजी गुप्ता उम्र 36 वर्ष निवासी ब्यौहारी वार्ड क्रमांक 08 जिला शहडोल म.प्र. का उपस्थित थाना आकर मौखिक रिपोर्ट किया कि दिनांक 22/10/2025 को मैं अपने परिवार के साथ अपनी कार क्रमांक MP18CA3424 से सतना से नागौद जा रहा था समय करीबन 11.30 बजे रात मामा ढाबा के पास देवरा पहुंचा गाडी खडी करके बाथरूम करने लगा तभी ढाबे का मालिक रवि सिंह बहस करने लग गया और रवि सिंह बोला कि यहां गाडी खडी करने के और यहां से सही सलामत जाने के लिए पांच हजार रूपये देने होंगे  हजार रुपये नही देने पर रवि सिंह व उसके साथी लक्की सिंह, सुनील, बालेन्द्र चार पांच लोग आये और हाथ डंडे से मारपीट किए है। पांच हजार रूपये टैक्स जमा करने के लिए बोले है  जिस पर थाना सिविल लाइन सतना मे अपराध क्रं. 690/25 धारा 119(1), 296, 115(2), 351(3), 3(5) बीएनएश का कायम कर आरोपीगणो की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ अधिकारियो के निर्देशन पर टीम गठित कर तत्काल उक्त चार आरोपियो को गिरफ्तार किया जाकर न्यायालय सतना पेश किया गया जिसे न्यायिक अभिरक्षा मे केन्द्रिय जेल सतना मे निरुद्ध किया गया है।

*जप्त मसरूका – डंडा*
*गिरफ्तार शुदा आरोपीः-*

1- रवि उर्फ रविराज सिंह पिता पृथ्वाराज सिंह उम्र 29 वर्ष निवासी सोहावल तरहटी देवरा 
2 - लकी सिंह उर्फ पुष्पराज सिंह पिता पृथ्वीराज सिंह उम्र निवासी देवरा थाना सिविल लाइन।
3- बालेन्द्र अहिरवार पिता बालमीक अहिरवार उम्र 20 वर्ष निवासी उजरौधा थाना कोठी।
4- सुनील प्रजापति पिता राधेश्याम अहिरवार उम्र 25 वर्ष निवासी सिरसी कौसाम्बी (उ.प्र.)

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form